Early summer come need to take precaution health department advisory

Early Summer 2023: इस साल पड़ सकती है ज्यादा गर्मी, मौसम विभाग ने किया सतर्क, बरतनी होगी ये सावधानियां 

Early summer come need to take precaution health department advisory

Early summer come need to take precaution health department advisory.

Early Summer 2023: मार्च का महीना चल रहा है और महीने की शुरुआत हलके बादलों से हुई है। मौसम विभाग माने तो 10 मार्च तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे, जिससे धूप कुछ देर के लिए बाधित होती रहेगी। दरअसल, हवा की दिशा उत्तर तो कभी पश्चिमी बनी हुई है, जिसकी वजह से बादल छाए हुए हैं।15 मार्च के बाद गर्मी गति पकड़ेगी। तापमान 37 से 38 डिग्री तक चला जाएगा। महीने में ज्यादातर दिन तापमान सामान्य से ज्यादा बना रह सकता है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो इसमें भी लगातार वृद्धि जारी रहेगी। मंगलवार रात ही इसका उदाहरण है। यह सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक होकर 18.2 डिग्री तक चला गया है। फिलहाल 10 मार्च तक रात के तापमान में इससे अधिक वृद्धि के आसार नहीं हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की इस साल गर्मी ज्यादा पड़ेगी। 

मौसम विभाग ने बताया कि इस बार गर्मी का यह ट्रेंड रह सकता है
1.
दिन के मुकाबले रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रह सकता है।
2. सोलर रेडिएशन तेजी से होगा तो दोपहर से पहले ही तपिश बढ़ने लगेगी।
3. शाम ढलने के बाद भी पारे की चाल एकदम से कम नहीं होगी।
4. सूखी और गर्म हवा वातावरण को ज्यादा गर्म बनाए रखेगी।

Top 15 Tips To Avoid Common Summer Diseases

बरतनी होगी सावधानी 
वैज्ञानिकों ने गर्मी का प्रकोप अधिक रहने की आशंका जाहिर की। देश के अधिकांश क्षेत्रों में मार्च में तापमान सामान्य से अधिक रहने की भी आशंका जाहिर की गई है। ऐसे में गर्मी से जुड़ी बीमारियों के बढ़ने की आशंका भी बढ़ गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लोगों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था करवाई जाए। व्यस्त स्थानों पर मौसम के पूर्वानुमान तथा तापमान का डिस्प्ले करने की व्यवस्था की जाये।  इसके आलावा विद्यालयों में हीट वेव से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रचार प्रसार करे। गर्मी से संबंधित बीमारियों पर दैनिक निगरानी की जाए। इसके लिए सभी जिले अलर्ट रहें। घर-घर भ्रमण के दौरान गर्मी से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त रोगियों को चिन्हित करें।

Heatwave Safety: 7 Tips You Should Follow This Summer to Stay Healthy -  NDTV Food

गर्मी से बचने के लिए ये खाएं 
हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए डाइट में ताजा फल, सब्जी, मोटा अनाज, दाल और बीज को शामिल करें। गर्मियों के सीजन में पत्तेदार सब्जी को खान-पान का हिस्सा बनाएं। खास तौर पर पालक, गोभी, मेथी, कच्चा केला आदि जरुर शामिल करें। सब्जियों में करेला, कद्दू, टमाटर, लौकी, सेम और बैंगन शामिल करना फायदेमंद होगा। रोजाना की डाइट में ककड़ी और तरबूज को शामिल करें। सलाद में खीरे के साथ गाजर और चुकंदर भी लें। गर्मियों में डीहाइड्रेशन के चलते सिरदर्द की समस्या होती है। इसके लिए पर्याप्त पानी पीना चाहिए। छाछ, नींबू पानी, नारियल पानी, जौ का पानी, गन्ने का जूस आदि का नियमित सेवन करें।

Summer Fruits and Vegetables you should eat this Season | Vegetables,  Organic fruits and vegetables, Fresh vegetables