Dussehra 2023 Bring These 10 Things to Home To Get Lord Ram Blessings

Dussehra 2023: आप दशहरे के दिन खरीदारी में अपने घर में ये 10 चीजें जरूर लाएं, घर की बनी रहेगी सुख-समृद्धि, जानें कौन सी चीज़े है ?

Dussehra 2023 Bring These 10 Things to Home To Get Lord Ram Blessings

Dussehra 2023 Bring These 10 Things to Home To Get Lord Ram Blessings

Dussehra 2023: विजयादशमी यानी दशहरे का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 24 अक्टूबर 2023 को है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम ने बुराई के प्रतीक रावण का वध किया था। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। वैसे तो कई लोग इस दिन खरीदारी नहीं करते है और कई लोग करते भी और चीज़े खरीदते है जो उन्हें लाभ दे सके और शुभ मानी जाएं। तो आपको भी अपने मन कोई संदेह नहीं रखना चाहिए और आप भी दशहरे के दिन श्री राम की पूजा करने के साथ-साथ घर में कुछ चीजों को अवश्य लाना चाहिए। मान्यता है कि यह चीजें घर के सदस्यों का भाग्य जगा सकती हैं। चलिए जानते है इन चीज़ो के बारे में आगे... 

गांव का नाम 'रावण'... लंकेश की होती जय-जयकार; यहां दशानन को भगवान की तरह पूजते हैं लोग, मंदिर बना है, मूर्ती के सामने गाते हैं आरती, कहानी जानिए

Valmiki Jayanti 2023: अक्टूबर में इस दिन मनाई जाएगी रामायण रचनाकार वील्मीकि जी की जयंती, यहां पढ़े वाल्मीकि कैसे बने एक डाकू से रामभक्त

1.दशहरे के दिन घर पर जरूर लाएं धनुष- बाण 
दशहरे के दिन घर में जरूर धनुष- बाण लाना चाहिए  और इसे घर की पूर्व दिशा में रखना अच्छा माना जाता है। ऐसा भी मान्यता है कि धनुष- बाण लाने से घर में नकारत्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि बनी रहती है इसके साथ ही घर की खुशहाली बरकरार रहती है।  

2.दशहरे के दिन घर में लाएं पीपल का पत्ता 
पिपला का पता दशहरे के दिन घर पर लाकर और उसपर चंदरं एवं अक्षत छिड़कर  उसे घर के मुख्य द्वार पर बांधने से दोष दूर होते है।

3.विजय दशमी के दिन घर में लाएं पूजा की सुपारी
ऐसा माना जाता है कि विजय दशमी के दिन पूजा वालिस लाकर उसे घर की तिजोर या धन रखने वाले बॉक्स या स्थान पर रखा जाएं तो धन की वृद्धि होती है और बरकत बनी रहती है।  

4.इस दिन घर पर लाएं तील का तेल 
दशहरे के दिन घर में तिल का तेल लाने से शनि दोष दूर होता है और शनि देव का क्रोध शांत होता है और अगर घर पर या घर वालों पर किसी पर साढ़े साती चल रही है तो उसमे भी रहत मिलती है।  

5.रामायण ग्रंथ जरूर घर में लाएं 
दशहरे के दिन घर में रामायण ग्रंथ लाने से सुख-समृद्धि आती है और इसके अलावा, दशहरे के दिन रामायण का पाठ भी करना ही चाहिए। 

6.इस दिन घर में लाएं शिवलिंग 
दशहरे के दिन घर में शिवलिंग की स्थापना करना शुभ माना जाता है। अगर शिवलिंग पहले से मौजूद है तो दशहरे के दिन शिवलिंग पूजा करें। 

7.इस दिन घर में लाएं विवाह का सामान 
दशहरे के दिन घर में विवाह का सामान भी लाना शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन सौभग्य की दसों दिशाएं खुली होती हैं और शुभता लाती हैं।  

8.इस दिन घर में लाएं वाहन 
दशहरे के दिन घर में नया वाहन लाना भी शुभ है। अगर वाहन पहले से मौजूद है तो आपको दशहरे के दिन वाहन पूजा जरूर करनी चाहिए। 

9.इस दिन घर में लाएं नारियल 
दशहरे के दिन घर में नारियल लाना शुभता के आगमन का प्रतीक माना गया है। दशहरे के दिन दिन नारियल घर में लाना स्वर्ण लाने के समान है। 

10.इस दिन घर में लाएं मूर्ति  
दशहरे के दिन घर में श्री राम और माता सीता की प्रतिमा लानी चाहिए और विधिवत स्थापना के बाद इनकी पूजा करनी चाहिए। यह मंगलकारी है।