Dushyant Chautala Alleges Discrepancies
BREAKING
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस AAP ने पंजाब में हल्का इंचार्ज किए नियुक्त; किसे कहां दी गई जिम्मेदारी, ये रही लिस्ट, स्टेट वाइस प्रेसिडेंट की भी घोषणा, देखें

दुष्यंत चौटाला का पुलिस पर बड़ा आरोप, तस्वीरें साझा कर बताया “बयान और हकीकत में फर्क”

pp

Dushyant Chautala Alleges Discrepancies

जननायक जनता पार्टी (JJP) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया कि स्थानीय एसपी द्वारा जारी आधिकारिक प्रेस नोट और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है।

चौटाला ने पुलिस के दावों को कई बिंदुओं पर चुनौती दी। पुलिस का कहना था कि कोई रास्ता नहीं रोका गया, लेकिन चौटाला ने तस्वीर के जरिए आरोप लगाया कि ‘पवन’ नाम का व्यक्ति हथियार दिखाते हुए रास्ता रोक रहा था। वहीं, पुलिस ने संबंधित सीआईए कर्मी को ‘ऑफ ड्यूटी’ बताया था, जबकि चौटाला द्वारा साझा फोटो में वह सिटी थाने के बैरिकेड्स के पीछे खड़ा नजर आ रहा है।

एक अन्य दावे में पुलिस ने कहा था कि सीआईए स्टाफ के पास कोई हथियार नहीं था, लेकिन चौटाला ने तस्वीरों में कथित तौर पर एसपी ऑफिस के भीतर AK-47 मौजूद होने का दावा किया। इसके अलावा उन्होंने एक सफेद बोलेरो वाहन की तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि उस पर अवैध नंबर प्लेट और काले शीशे लगे थे, और पिछले डेढ़ साल से ‘टेंपरेरी’ नंबर पर चल रही इस गाड़ी का इस्तेमाल उनका रास्ता रोकने के लिए किया गया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ये तस्वीरें इस बात का संकेत हैं कि पुलिस प्रशासन तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, इन आरोपों पर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।