Duggal again elected President

प्रेस क्लब चुनाव: सौरभ दुग्गल फिर बने प्रधान, उमेश शर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट

Duggal again elected President

Duggal again elected President

Duggal again elected President- चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब के रविवार को हुए वार्षिक चुनाव में सूरा पेनल और दुग्गल पैनल में अंत तक कड़ा मुकाबला रहा। इस रोमांचक मुकाबले के बीत एक बार फिर सौरभ दुग्गल प्रधान पद पर जीत दर्ज की। उन्होंने सूरा को 37 मतों के अंतर से पराजित करते हुए कुल 330 मत हासिल किए। अजय सूरा को 293 मत मत पड़े। हालांकि, मतगणना के शुरुआत सूरा पेनल के लिए रोमांचक बढ़त के साथ हुई। 
चण्डीगढ़ प्रेस क्लब चुनाव में इस बार कुल वोट 735 थे, जिनमें से 626 वोट पड़े। दुग्गल पैनल के उमेश शर्मा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट चुने गए। शर्मा को 335 जबकि प्रतिद्वंदी मुकेश अटवाल को 285 मत हासिल हो पाए। उपप्रधान-2 पद पर अजय जलंधरी 319 मतों के साथ विजई रहे। उन्होंने अपने करीबी प्रतिद्वादी दुष्यंत पुंडीर को पराजित किया। पुंडीर को 302 मत हासिल हुए। 
सूरा पेनल के जगतार सिंह भुल्लर 1 वोट की बढ़त से ट्रेजरार और बृजेंद्र गौड संयुक्त सचिव -2 पद पर 6 वोटों से विजयी घोषित किए गए। उपप्रधान - 1 महिला सीट पर आरती अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की। उन्होंने करीबी प्रतिद्वंदी नेहा शर्मा को पराजित किया।
कैशियर पद की वोटिंग पर जगतार भुल्लर 310 मत पड़े जबकि एक वोट के अंतर से अमरजीत 309 मतों पर सीमित रहे, वहीं 7 मत रद्द कर दिए गए। इसी प्रकार ज्वाइंट सेक्रेटरी-2 पर  बृजेन्द्र गौड़ -314 मतों के साथ विजयी रहे, जबकि शीतल डडवाल  को 308 और 4 वोट रद्द किए गए। ज्वाइंट सेक्रेटरी-1 पर पवन तिवारी ने बढ़त बनाई। उन्होंने 319 मतों से जीत दर्ज की और करीबी प्रतिद्वंदी आशीष शर्मा को  300 मत पड़े और 7 वोट रद्द किए। सेक्रेटरी पद पर मुकाबला कड़ा रहा। प्रभात कटियार को 326 और राहुल देवेश को 297 मतों से संतुष्ट होना पड़ा, जबकि 3 वोट रद्द रहे। वहीं सेक्रेटरी जनरल के पद पर राजेश ढल ने बढ़त बनाए रखी। उन्हें 311 और प्रतिद्वादी डा. जोगिंदर सिंह को 308 मत मिले।