डा. विजय दहिया को मिला संयुक्त राष्ट्र रियल सुपर हीरो अवार्ड

डा. विजय दहिया को मिला संयुक्त राष्ट्र रियल सुपर हीरो अवार्ड

डा. विजय दहिया को मिला संयुक्त राष्ट्र रियल सुपर हीरो अवार्ड

डा. विजय दहिया को मिला संयुक्त राष्ट्र रियल सुपर हीरो अवार्ड

कोरोना काल में किये गये विशिष्ठ कार्यों के लिये किया गया सम्मानित

यमुनानगर, 24 अगस्त (आर. के. जैन): संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस पर एक समारोह के दौरान दिल्ली में देशभर से विभिह्व प्रतिभागियों को रियल सुपर हीरोस पुरस्कार प्रदान किये गये। संयुक्त राष्ट्र हमेशा मानवता में विश्वास करता है तथा इस प्रकार विभिन्न पृष्ठभूमि व उपलब्धियों वाले व्यक्तियों को एक स्थान पर लाकर प्रोत्साहित करने का प्रयास करता है। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र मानवता दिवस की थीम रियल सुपर हीरो है। इस कार्यक्रम का आयोजन गोल्डन स्पैरो व लिंगयास् एल. डी. आई. एम. एस. (जी. जी. एस.-आई. पी. विश्वविद्यालय) द्वारा किया गया, जिसके तहत भारत के विभिन्न राज्यों से 50 रियल सुपर हीरोस् को सम्मानित किया गया, जिनमें उतराखण्ड से डा. राकेश सहाय एम. डी. चिकित्सक व विभिन्न भाषाओं के कलाकार के साथ मैरेथन में भाग लेने वाली आन्टी-72 के नाम से विख्यात प्रिमला हिंगोरानी भी थी। इनके अलावा सम्मान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में हरियाणा के जिला यमुनानगर से पूर्व सिविल सर्जन डा. विजय दहिया को भी रियल सुपर हीरोस् सम्मान से सम्मानित किया गया। डा. दहिया को कोविड माहामारी के दौरान उनके प्रशास्निक कार्यों, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम में सफल योगदान व थैलेसीमिया पर पुस्तक लेखन के कारण सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान श्री कोलिबली डी. हर्वे भूतपूर्व कॉन्सलर अफेयर्स राजनायक बुर्किना फासो, रूस से तमारा मालतसेवा मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा उनके साथ-साथ संस्थान के छात्रों सहित 250 अन्य व्यक्ति भी शामिल रहे।