डॉ. मोहन भागवत करेंगे जैसलमेर चादर महोत्सव का उद्घाटन

डॉ. मोहन भागवत करेंगे जैसलमेर चादर महोत्सव का उद्घाटन

Dr. Mohan Bhagwat will inaugurate the Jaisalmer

Dr. Mohan Bhagwat will inaugurate the Jaisalmer

जैसलमेर. Dr. Mohan Bhagwat will inaugurate the Jaisalmer, राजस्थान के ऐतिहासिक सोनार दुर्ग में आयोजित चादर महोत्सव में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे. उनके आगमन को लेकर प्रशासन और आयोजन समिति ने विशेष तैयारियाँ की हैं. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे डॉ. मोहन भागवत के काफिले के देशहरा चौक, जैसलमेर किला आगमन से होगी. 10:30 से 10:33 बजे के बीच काफिला देशहरा चौक से पार्श्वनाथ जैन मंदिर तक ई-रिक्शा द्वारा प्रस्थान करेगा.
सुबह 10:33 से 10:38 बजे के दौरान डॉ. भागवत पार्श्वनाथ जैन मंदिर पहुँचेंगे और वहां श्री पार्श्वनाथ भगवान के दर्शन करेंगे. इसके बाद 10:40 से 10:45 बजे तक जिनभद्र सूरी ज्ञान भंडार में दादा गुरुदेव की पावन चादर एवं अन्य धरोहरों का दर्शन कार्यक्रम आयोजित होगा. 10:45 से 10:47 बजे तक जैन श्वेताम्बर ट्रस्ट द्वारा उन्हें बहुमान और अनुभव पंजी में अभिलेख प्रदान किए जाएंगे.

डाक टिकट और “दादा गुरुदेव” पुस्तक का हाेगा विमोचन

10:51 से 11:00 बजे तक काफिला डेडानसर मेला ग्राउंड के लिए प्रस्थान करेगा, जहां डॉ. भागवत 11:00 से 11:10 बजे तक म्यूज़ियम डोम पर आगमन और उद्घाटन प्रक्रिया में भाग लेंगे. 11:13 से 11:16 बजे तक मुख्य मंच पर आगमन और दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा. इसके बाद 11:16 से 11:41 बजे तक गच्छाधिपति श्री जिन मणिप्रभ सूरिश्वरजी महाराज द्वारा जिनवाणी सम्बोधन किया जाएगा. 11:45 से 11:50 बजे तक स्मारक सिक्का, डाक टिकट और “दादा गुरुदेव” पुस्तक का विमोचन किया जाएगा. 11:52 से 12:17 बजे तक डॉ. मोहन भागवत का मुख्य उद्बोधन होगा, जिसमें वे समाज और सांस्कृतिक गतिविधियों पर अपने विचार साझा करेंगे. 12:17 से 12:20 बजे तक पद्मभूषण डॉ. डी. आर. मेहता को प्रशस्ति शील्ड प्रदान की जाएगी.

12:35 बजे कार्यक्रम स्थल से डॉ. भागवत करेंगे प्रस्थान

12:20 से 12:35 बजे तक गच्छाधिपति श्री एवं आयोजन समिति के साथ आरक्षित समय रखा गया है, जिसमें डॉ. भागवत आयोजन और समाजिक गतिविधियों पर चर्चा करेंगे. अंत में 12:35 बजे कार्यक्रम स्थल से डॉ. भागवत का प्रस्थान होगा. आयोजन समिति और जैसलमेर प्रशासन ने कार्यक्रम की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष तैयारियां की हैं, जिसमें श्रद्धालुओं और आम लोगों के लिए मार्गदर्शन और बैठने की सुविधा सुनिश्चित की गई है. चादर महोत्सव में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल होगी.