Maa Lakshmi Pooja 

Maa Lakshmi Pooja : दुख, दरिद्रता से दूर रहने के लिए शुक्रवार के दिन जरूर करें यह उपाय, देखें क्या खास

Maa-luxmi

Maa Lakshmi Pooja

 Maa Lakshmi Pooja  शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी maa lakshmi को समर्पित है। इस दिन मां लक्ष्मी का विधि-विधान से पूजन किया जाता है और यदि मां प्रसन्न हो जाएं तो अपने जातक पर विशेष आशीर्वाद बरसाती हैं। लेकिन ध्यान रखें शुक्रवार के दिन की गई छोटी सी गलती आपको परेशानी Trouble में डाल सकती है और यदि मां लक्ष्मी maa lakshmi प्रसन्न हो जाएं तो जातक को उनकी नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शुक्रवार के दिन आपको मां लक्ष्मी की पूजा करते समय भूलकर भी यह कार्य नहीं करने चाहिए

शुक्रवार को कौन से कार्य करने से बचें (what to avoid on friday)
 

* ध्यान रखें उत्तर दिशा में कभी भी कूड़ा-करकट, भंगार, रद्दी सामान इत्यादि नहीं रखना चाहिए। यह स्थान माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का होता है।

* वैसे तो कभी किसी महिला का अपमान नहीं करना चाहिए, लेकिन शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखना चाहिए और किसी महिला को अपशब्द नहीं बोलने चाहिए।

*  शुक्रवार के दिन मांस, मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है।

*  शुक्रवार के दिन किसी को भी उधार में चीनी नहीं देनी चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चीनी का संबंध शुक्र ग्रह से होता है और शुक्रको भौतिक सुख और समृद्धि का स्वामी माना जाता है। इसलिए उधार चीनी देने से शुक्र पक्ष कमजोर पड़ता है और घर में दरिद्रता आती है।

*  शुक्रवार के दिन किसी के भी प्रति घमण्ड अथवा अहंकार नहीं दिखाना चाहिए। अहंकार करने वालों पर माता लक्ष्मी की कुदृष्टि होती है. इसलिए शुक्रवार के दिन ऐसे कोई भी कार्य करने से बचें, जिसमें अहंकार अथवा घमण्ड के भाव हो।

कहा जाता है कि रसोई घर में भी माता लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए शुक्रवार के दिन रसोई घर एकदम साफ सुथरी होनी चाहिए. रसोई में जूठे बर्तन रखने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

यह भी पढ़ें