मोहाली सोसाइटी में विवाद, सदस्य पर हमला—मामला दर्ज
Dispute in Mohali Housing Society
मोहाली, 26 मार्च 2026: Dispute in Mohali Housing Society: मोहाली के सेक्टर 79 स्थित हाउसफेड सोसाइटी में मीटिंग के दौरान विवाद का मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति पर हमला किए जाने के आरोप लगे हैं।
शिकायतकर्ता दिलप्रीत सिंह, जो सोसाइटी के जनरल सेक्रेटरी हैं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 25 मार्च को सोसाइटी कार्यालय में कमेटी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान कमेटी सदस्य गुरविंदर सिंह मीटिंग में शामिल हुआ और बातचीत के दौरान अचानक गुस्से में आ गया।
दिलप्रीत सिंह के अनुसार, गुरविंदर सिंह ने उसे रोककर सबके सामने गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। झगड़े के दौरान आरोपी ने किसी तेज वस्तु से उसके चेहरे पर वार किया और सिर पर भी मुक्के मारे। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद अन्य सदस्यों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। पीड़ित ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को फेज-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने चार चोटें दर्ज की हैं।
शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी पहले भी सोसाइटी के सदस्यों से विवाद करता रहा है और उसके खिलाफ पहले भी शिकायतें दी जा चुकी हैं।
पुलिस थाना सोहाना ने मामले की जांच करते हुए आरोपी गुरविंदर सिंह के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धाराओं 126(2) और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच जारी है।