Shiv Kumar Passed Away: नहीं रहे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिव कुमार, इन लोगों को बनाया थे हीरो

Shiv Kumar Passed Away: नहीं रहे प्रोड्यूसर-डायरेक्टर शिव कुमार, इन लोगों को बनाया थे हीरो

Shiv Kumar Passed Away

Shiv Kumar Passed Away

Shiv Kumar Passed Away: हिंदी सिनेमा को विनोद खन्ना जैसा हीरो देने वाले निर्माता-निर्देशक शिव कुमार खुराना का मुंबई में निधन हो गया। 25 अक्टूबर को यहां के ब्रह्माकुमारी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 83 साल के थे और बीमारियों से जूझ रहे थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। शिव कुमार खुराना को फिल्मों में शिव कुमार के नाम से जाना जाता था और फिल्मों में निर्माता-निर्देशक के रूप में उनका करियर 35 साल के करीब था। 1965 में अपनी पहली फिल्म टार्ज़न और सर्कस का निर्देशन करने वाले शिव कुमार ने 1999 में आखिरी फिल्म जलसाज़ बनाई। उन्होंने अपने दौर के तमाम मशहूर कलाकारों को अपनी फिल्मों में लिया। जिसमें अशोक कुमार, संजीव कुमार, फिरोज खान, शेख मुख्तियार, हेलेन, जॉय मुखर्जी, विनोद मेहरा, जरीना वहाब, कमल सदाना से लेकर कादर खान, सदाशिव अमरापुरकर, रजा मुराद और अनुपम खेर शामिल हैं।

यह पढ़ें: Ram Setu Box Office Day 2: पहले दिन अच्छी कमी के बाद दुसरे दिन की राम सेतु की इतनी रही कमाई

फिल्म बनाने वाले कई प्रसिद्ध अभिनेताओं में, शिव कुमार को एक निर्माता-निर्देशक के रूप में सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जिन्होंने पहले विनोद खन्ना जैसे अभिनेता को अपनी फिल्म में नायक बनाया था। विनोद खन्ना को भले ही सुनील दत्त की होम प्रोडक्शन फिल्म मन का मीत (1968) में लॉन्च किया गया हो, लेकिन वह खलनायक थे। इसके बाद विनोद खन्ना को फिल्मों में केवल नकारात्मक भूमिकाएं ही ऑफर की जा रही थीं, लेकिन शिव कुमार खुराना पहले फिल्म निर्माता थे, जिन्होंने विनोद खन्ना के अंदर छिपे नायक को देखा और अपनी फिल्म हम तुम और वो (1971) के लिए एक नायक के रूप में हस्ताक्षर किए। इस फिल्म में विनोद खन्ना पर फिल्माया गया शुद्ध हिंदी गाना प्रिया प्रणेश्वरी हृदयेश्वरी... आज भी देखा और सुना जाता है। इसे किशोर कुमार ने अपने अंदाज में गाया था। यह अलग बात है कि फिल्म हम तुम और वो से पहले विनोद खन्ना की गुलजार निर्देशित फिल्म मेरे अपने (1971) रिलीज हुई थी, जिसमें विनोद खन्ना भी सकारात्मक भूमिका में थे।

यह पढ़ें: Urfi Javed Legal Trouble: एक्ट्रेस उर्फी जावेद की बड़ी मुश्किलें, इस गाने को लेकर दिल्ली में दर्ज हुई शिकायत

शिव कुमार ने डेढ़ दर्जन से अधिक फिल्मों का निर्देशन किया। बतौर प्रोड्यूसर उन्होंने तीन फिल्में भी कीं। उन्होंने बॉलीवुड में पहलवान-अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को फिल्म करण (1994) से लॉन्च किया था। शिव कुमार की पहचान फिल्म इंडस्ट्री के एक सज्जन व्यक्ति की रही है, जो सबके साथ अच्छा व्यवहार करते थे।