पीआईबी जयपुर के निदेशक ने दौरे पर आए पत्रकारों को किया सम्मानित; प्रतिनिधिमंडल का राजस्थान दौरा सफलतापूर्वक संपन्न

पीआईबी जयपुर के निदेशक ने दौरे पर आए पत्रकारों को किया सम्मानित; प्रतिनिधिमंडल का राजस्थान दौरा सफलतापूर्वक संपन्न

Director of PIB Jaipur Honors Journalists; Delegation

Director of PIB Jaipur Honors Journalists; Delegation

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान विधानसभा का किया भ्रमण

अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
जयपुर/चंडीगढ़, 14 मार्च। Director of PIB Jaipur Honors Journalists; Delegation: 
पिछले एक सप्ताह से राजस्थान के दौरे पर रहे चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के पत्रकारों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जयपुर के निदेशक अनुभव बैरवा ने स्मारक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर, जैसलमेर तथा जयपुर में केंद्र सरकार के विभिन्न संस्थानों, परियोजनाओं एवं विकास कार्यों का भ्रमण कर उनकी कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पत्रकारों ने राजस्थान में पत्र सूचना कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आयोजित प्रेस टूर के अंतर्गत मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान के नेतृत्व में जयपुर स्थित केंद्रीय सदन में पीआईबी जयपुर के निदेशक अनुभव बैरवा व केंद्रीय संचार ब्यूरो, प्रादेशिक कार्यालय, जयपुर के अधिकारीगण एवं कर्मचारियों से भेंट की। इस अवसर पर पत्रकारों ने अपनी राजस्थान यात्रा के अनुभव साझा किए। इससे पूर्व चंडीगढ़ के पीआईबी से एफपीओ अहमद खान और एफपीओ जयपुर आशीष वर्मा ने निदेशक को चंडीगढ़ के ओपन हैंड प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान दौरे का उद्देश्य केंद्रीय सरकार की विभिन्न परियोजनाओं को करीब से जानने और सरकार की समाज कल्याण के लिए देश में चलाई जा रही योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाना है। इस बीच बेहतर सामंजस्य देखने को मिला। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), चंडीगढ़ द्वारा आयोजित पत्रकार प्रतिनिधिमंडल का राजस्थान दौरा 8 से 14 मार्च तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।  जयपुर प्रवास के दौरान पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर पीआईबी चंडीगढ़ के मीडिया एवं संचार अधिकारी अहमद खान ने प्रेस टूर के उद्देश्यों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।

Director of PIB Jaipur Honors Journalists; Delegation

प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान विधानसभा का भी दौरा किया। इस अवसर पर विधानसभा के उप निदेशक डॉ. लोकेश शर्मा ने सदन की कार्यप्रणाली, डिजिटल व्यवस्थाओं तथा संग्रहालय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संग्रहालय में विधानसभा के पूर्व स्पीकरों एवं मुख्यमंत्रियों के वैक्स स्टैच्यू के साथ उनके जीवन एवं योगदान से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई है।

दौरे के दौरान पत्रकार दल ने जोधपुर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) तथा राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) सहित अन्य प्रमुख शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान वहां संचालित अनुसंधान, नवाचार तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने कृषि एवं ग्रामीण विकास से संबंधित संस्थानों का भी अवलोकन किया और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Director of PIB Jaipur Honors Journalists; Delegation

जैसलमेर प्रवास के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सम के रेत के टीलों का अवलोकन किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली को समझने के लिए लोंगेवाला, तनोट मंदिर तथा अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा जवानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई।

इसके अतिरिक्त प्रतिनिधिमंडल ने जयपुर स्थित पत्र सूचना कार्यालय के कार्यों का भी अवलोकन किया तथा राजस्थान में पीआईबी द्वारा संचालित जनसंचार गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में मीडिया समन्वय, सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार तथा सूचना के सशक्त संप्रेषण पर विस्तृत चर्चा की गई। यह दौरा पत्रकारों को केंद्र सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा विभिन्न संस्थानों की कार्यप्रणाली को निकट से समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।