मेरठ डीएम की सख्त चेतावनी: 'मुख्यमंत्री डैशबोर्ड' में रैंक गिरी तो अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

मेरठ डीएम की सख्त चेतावनी: 'मुख्यमंत्री डैशबोर्ड' में रैंक गिरी तो अधिकारियों पर होगी सीधी कार्रवाई

Meerut DM Stern Warning

Direct Action Against Officials If Ranking

मेरठ। Meerut DM's Stern Warning, विकास भवन के सभागार में डीएम डा. वीके सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यदि जनपद की सीएम डैशबोर्ड की रैंक इस बार खराब हुई तो जो भी जिम्मेदार अधिकारी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई को सीधे शासन को लिखा जाएगा। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने कहा कि जो परियोजनाएं पूरी हो चुकी है, उन्हें संबंधित विभाग संस्था को सौंप दिया जाए। जिन परियोजना का कार्य अभी चल रहा है, वह गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। यदि उसमें लापरवाही बरती गई तो इस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंक को लेकर वह विभागों की समय समय पर समीक्षा करें। आइजीआरएस के संबंध में रैंक सुधार पर निर्देश दिए।

डीएम ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, दशमोत्तर छात्रवृत्ति- शुल्क प्रतिपूर्ति योजना, पूर्वदशम छात्रवृत्ति, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, खराब ट्रांसफार्मरों की शिकायतें, विद्युत बिल में सुधार के आवेदन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण योजना आदि की शिकायतों को आइजीआरएस पर गंभीरता पूर्वक निस्तारण किया जाए, ताकि रैंक में सुधार हो सके। बैठक में सभी अधिकारी मौजूद रहे।