Dialysis will be free in government hospitals of Haryana
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में फ्री होगा डायलिसिस, कार्यभार संभालते ही सीएम सैनी की पहली घोषणा

Haryana-CM-Nayab-Singh-Sain

Dialysis will be free in government hospitals of Haryana, CM Saini's first announcement after taking

Dialysis will be free in government hospitals of Haryana: चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित सिविल सचिवालय पहुंचकर पदभार ग्रहण कर लिया। सचिवालय में पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

पदभार संभालने के बाद पहले फैसले में सीएम सैनी ने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पतालों में गंभीर किडनी रोगियों को फ्री डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। भविष्य में सभी मेडिकल कॉलेजों में भी इस फ्री सुविधा का लाभ मिलेगा। नायब सैनी ने कहा कि इस बारे में संबंधित विभागों द्वारा ड्राफ्ट तैयार करके अधिसूचना जारी करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों की सेवा का व्रत लेकर प्रदेश के मुख्य सेवक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी पूर्व की भांति सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल पर ही बैठेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यभार संभालने के बाद प्रदेश के सभी नवनियुक्त मंत्रियों को भी कार्यालय अलाट कर दिए गए।

सचिवालय की आठवीं मंजिल पर होंगे ज्यादातर मंत्री

मंत्री                    कार्यालय                      फ्लोर
अनिल विज         कमरा नंबर 32               08
कृष्ण लाल पंवार   कमरा नंबर 34               08
महिलापाल ढांडा    कमरा नंबर 42               05
राव नरबीर सिंह     कमरा नंबर 39               08
विपुल गोयल         कमरा नंबर 49               08
श्याम सिंह राणा      कमरा नंबर 47              08
रणबीर गंगवा         कमरा नंबर 43-ए           08
कृष्ण कुमार बेदी     कमरा नंबर 24              08
श्रुति चौधरी            कमरा नंबर 31              08
आरती राव              कमरा नंबर 43-सी        08
राजेश नागर            कमरा नंबर 30             09
अरविंद शर्मा           कमरा नंबर 40             05
गौरव गौतम           कमरा नंबर 47             05

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा मंत्रिमंडल की पहली बैठक, सरकार ने लागू किया एससी आरक्षण में वर्गीकरण

 

 

ये भी पढ़ें ....

हरियाणा में किस मंत्री को कौन-सा विभाग; अनिल विज के पास 'गृह' न लौटने की चर्चा, इन मंत्रियों को ये विभाग संभव, CM दिल्ली में