धनबाद सांसद ढुलू महतो का विवाद: महिला बोगी में यात्रा पर सवाल
Dhanbad MP Dhullu Mahto Controversy
धनबाद। Dhanbad MP Dhullu Mahto Controversy, विवाद धनबाद के सांसद ढुलू महतो का पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। एक मामला शांत भी नहीं होता कि दूसरा विवाद सामने आ जाता है। अब ताजा मामला धनबाद-मुंबई एलटीटी एक्सप्रेस की महिला बोगी से जुड़ा है, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
दरअसल, 6 अप्रैल,2026 की रात 11 बजे धनबाद से मुंबई के बीच चलने वाली Dhanbad-LTT Express को भाजपा सांसद ढुलू महतो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन के शुभारंभ के बाद इसी ट्रेन से वह अपने समर्थकों और अंगरक्षकों के साथ अगले स्टेशन कतरास तक गए।
ट्रेन के इंजन से ठीक पीछे महिला बोगी थी। ट्रेन के खुलते ही वह पीछे वाली बोगी में सवार हो गए। इस दाैरान उन्होंने बोगी के गेट पर सवार पर मीडिया से बात भी की। इसकी तस्वीर जारी होने पर विरोधियों ने उन्हें घेरना शुरू किया। विरोधी लगातार सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर सवाल उठा रहे हैं।
सांसद ढुलू महतो के महिला बोगी पर सवार तस्वीर एक्स पर शेयर की गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकाश लाल ने एक्स पर लिखा- फोटो खिंचवाने की आपाधापी में धनबाद के सांसद ढुलू महतो ये तक भूल गए कि वो महिलाओं के लिए आरक्षित डब्बे में सफर कर रहे हैं। क्या रेलमंत्री भारतीय रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 162 के अनुसार कोई कानूनी कार्यवाही करेंगे?
एक्स पर पोस्ट के बाद आरपीएफ तुरंत में हरकत आ गई। जवाब में लिखा कि किस परिस्थिति में वह कोच में चढ़े इसकी जांच करायी जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट धनबाद द्वारा जांच करने पर पाया गया कि सांसद ढुलू महतो द्वारा धनबाद स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने के उपरांत कतरास स्टेशन पर भी हरी झंडी दिखाने के लिए ट्रेन में चढ़े जो इंजन से सटा पहला कोच था।