डेरा मुखी राम रहीम की पैरोल खत्म आज पहुंचेंगे रोहतक जेल

डेरा मुखी राम रहीम की पैरोल खत्म आज पहुंचेंगे रोहतक जेल

डेरा मुखी राम रहीम की पैरोल खत्म आज पहुंचेंगे रोहतक जेल

डेरा मुखी राम रहीम की पैरोल खत्म आज पहुंचेंगे रोहतक जेल

जेल वापसी से पहले लांच किया गीत
पुराने स्वरूप में लौटे, किए सत्संग व कार्यक्रम
डेरा प्रबंधक कमेटियों के साथ भी की बैठकें

चंडीगढ़। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की पैरोल रविवार को समाप्त हो गई है। सोमवार को डेरा मुखी की रोहतक जेल में वापसी होगी। एक माह की पैरोल के दौरान राम रहीम पुराने स्वरूप में लौट आया है।
साध्वी यौन शोषण, छत्रपति व रणजीत हत्याकांड के दोषी गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारियां जेल में सजा काट रहा है। डेरा मुखी राम रहीम को 25 अगस्त 2017 को सजा सुनाई गई थी।  जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा राम रहीम इस बार 30 दिनों की पैरोल पर बाहर आया था।  राम रहीम को 17 जून को एक माह की पैरोल पर उत्तर प्रदेश के बागपत आश्रम में भेजा गया था। यह पूरा एक महीना राम रहीम का व्यस्तता भरा रहा है। इस दौरान उन्होंने डेरा सच्चा सौदा की विभिन्न कमेटियों के साथ बैठकें करके डेरे के संचालन के संबंध में निर्देश जारी किए वहीं संगत को भी नियमित रूप से प्रवचन दिए।
गुरु पूर्णिमा के दिन डेरा मुखी ने देशभर की संगत के लिए बड़ा कार्यक्रम किया। प्रत्येक राज्य के नाम चर्चा घरों में संगत जुटी। गुरु पूर्णिमा पर हुए कार्यक्रम को एक लाख से अधिक लोगों ने लाइव देखा।
पैरोल समाप्त होने से पहले डेरा मुखी ने शनिवार की रात अपने अनुयायियों के लिए पांच मिनट का एक गाना भी लांच किया। जिसके शब्द ‘पाप छुपाके, पुण्य दिखाके’ है। गाना लांच होने के करीब 20 घंटे के भीतर 21 लाख से अधिक लोगों ने इसे देख लिया है।
राम रहीम के पैरोल की अवधि 17 जुलाई शाम को खत्म हो रही है। वह शाम की बजाय सोमवार अल सुबह रोहतक की सुनारियां जेल लौट सकता हैं,क्योंकि जेल नियमों के अनुसार पैरोल पर गए कैदी को सफर के लिए अगल समय दिया जाता है।

जेल में है पूरी तैयारी
उत्तर प्रदेश के बागपत से राम रहीम को वापस रोहतक जेल लाया जाएगा। इसे लेकर जेल प्रशासन ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जेल प्रबंधन ने रविवार को राम रहीम की बैरक में जांच करवाई। इसके अलावा सोमवार को सुबह रोहतक पहुंचने पर उसका मेडिकल करवाया जाएगा। जिसके बाद वह पहले की भांति एक कैदी के रूप में जेल में रहेगा।