KGMU दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइल

KGMU दीक्षांत समारोह में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बड़ा बयान, बोले- लखनऊ में बनेगी ब्रह्मोस जैसी अत्याधुनिक मिसाइल

1000261864

Deputy CM Brajesh Pathak makes a major statement at the KGMU

Deputy CM Brajesh Pathak makes a major statement at the KGMU, लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के 22वें दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्षा क्षेत्र में लखनऊ की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ा बयान दिया. कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अध्यक्षता की, जबकि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. समारोह के दौरान चिकित्सा शिक्षा और देश की रक्षा क्षमता दोनों विषय चर्चा के केंद्र में रहे.

ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर क्या बोले उपमुख्यमंत्री?

अपने संबोधन में ब्रजेश पाठक ने कहा, "आप सोचिए कि पहले लखनऊ के बारे में कहा जाता था- मुस्कुराइए, आप लखनऊ में हैं. किसी ने शायद कभी नहीं सोचा होगा कि इसी लखनऊ में ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइल बनेगी. यह ऐसी मिसाइल नहीं है कि निशाना लगाकर दागना पड़े. कंप्यूटर में फीड कर देंगे कि किस बेडरूम में कहां आतंकवादी हैं, तो सीधे वहीं जाकर खटिया पर लगेगी. दाएं-बाएं नहीं जाएगी, निशाना चूकने का सवाल ही नहीं है."

1707 विद्यार्थियों को मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह में कुल 1707 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की गईं. इस अवसर पर छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया. समारोह में शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सराहा गया.

20 विद्यार्थियों को 54 पदकों से सम्मान

कार्यक्रम के दौरान 20 विद्यार्थियों को कुल 54 विभिन्न पदक प्रदान किए गए. एमबीबीएस की छात्रा दीप्ति शर्मा ने सबसे अधिक 16 पदक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की. उन्हें प्रतिष्ठित हीवेट मेडल और चांसलर मेडल समेत कई महत्वपूर्ण सम्मान मिले. समारोह में उनकी उपलब्धि चर्चा का प्रमुख विषय रही और उन्हें अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बताया गया.