29-सी मार्किट में 1991 से लंबित बूथ अलॉटमेंट की मांग

29-सी मार्किट में 1991 से लंबित बूथ अलॉटमेंट की मांग

Demand for Booth Allotment

Demand for Booth Allotment

Demand for Booth Allotment: गांधी रेहड़ी एवं थडा मार्किट सैक्टर 29 सी का शिष्टमंडल मार्किट के अध्यक्ष हरीश चंद्र छाबड़ा की अध्यक्षता में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद से मिला। और प्रशासन द्वारा मार्किट के सभी दुकानदार से सन 1991 में बूथों के लिए एडवांस 3000 रुपए लेने के बाद भी,अभी तक बूथ अलॉट न करने पर शीघ्र बूथ अलॉट करवाने की मांग की।
अरुण सूद ने जायज़ मांग को ध्यानपूर्वक सुनकर संबंधित मुख्य अधिकारियों से सम्पर्क किया और शीघ्र बूथ अलॉट करवाने का आश्वासन दिया।
शिष्टमंडल में अध्यक्ष हरीश चंद्र छाबड़ा के अलावा परवीन कुमार, रूप लाल, सुरिंदर सचदेवा, शिव शंकर गुप्ता, राकेश कुमार और विजय यादव शामिल हुए।