रांची में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर मंथन, राज्यपाल ले रहे हैं विधिक राय

रांची में सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर मंथन, राज्यपाल ले रहे हैं विधिक राय

Deliberations Underway in Ranchi

Deliberations Underway in Ranchi

 रांचीDeliberations Underway in Ranchi, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर विधिक राय ले रहे हैं। विधि की राय के बाद वे इसपर निर्णय लेंगे।

राज्य सरकार ने सूचना आयुक्तों के चार पदों के लिए नामाें की अनुशंसा राज्यपाल को भेजी है, जिसमें तीन किसी न किसी पार्टी के हैं। विधिक राय में राज्यपाल ने पूछा है कि संबंधित नेता इस पद के लिए अर्हता रखते हैं या नहीं।

राज्य सरकार ने कमेटी की अनुशंसा पर वरिष्ठ पत्रकार अनुज सिन्हा के अलावा झामुमो के आईटी सेल प्रभारी तनुज खत्री, प्रदेश कांग्रेस महासचिव अमूल्य नीरज खलखो तथा प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक के नाम स्वीकृति के लिए भेजे हैं।

इन पार्टी नेताओं को लेकर ही विधिक राय ली जा रही है। कई संगठनों ने राज्यपाल से नेताओं को सूचना आयुक्त पद के लिए योग्य नहीं बताते हुए नियुक्ति की स्वीकृति देने की मांग की है।

बताया जाता है कि विधिक राय में इनके योग्य नहीं ठहराए जाने के बाद राज्यपाल अनुशंसा वापस भी कर सकते हैं। इधर, सूचना आयुक्तों के मामले में झारखंड हाई कोर्ट में 13 अप्रैल को सुनवाई होनी है।

ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि 11 अप्रैल तक राज्यपाल इस पर कोई न कोई निर्णय लेंगे। बताते चलें कि राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा सूचना आयुक्त के पद हैं, जो लंबे समय से रिक्त हैं।

हाई कोर्ट ने इन पदों को शीघ्र भरने को कहा है। राज्य सरकार ने सात अप्रैल तक नियुक्ति करने की बात कोर्ट में कही है।

इधर, राज्य सरकार ने मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए किसी की अनुशंसा नहीं की है। वहीं, सूचना आयुक्त के चार पदों के लिए ही अनुशंसा की गई है। दो पद रिक्त रखे जा सकते हैं।