दिल्ली के बस स्टॉप बनेंगे हाईटेक स्मार्ट शेल्टर्स, 650 करोड़ की मेगा योजना शुरू
- By Gaurav --
- Sunday, 24 May, 2026
Delhi to Transform 3,575
दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और विश्वस्तरीय बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी के 3,575 बस शेल्टर्स को हाईटेक “स्मार्ट शेल्टर्स” में बदलने की महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। इस मेगा प्रोजेक्ट पर करीब 650 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
नई योजना के तहत बस स्टॉप अब सिर्फ यात्रियों के इंतजार की जगह नहीं रहेंगे, बल्कि उन्हें तकनीक, सुरक्षा और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक स्मार्ट बस शेल्टर में पैनिक बटन और पैनिक अलार्म सिस्टम लगाए जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद उपलब्ध कराई जा सके।.png)
यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बस शेल्टर्स पर डिजिटल पब्लिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम (PIS) डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। इन स्क्रीन पर बसों की लाइव लोकेशन, उनके पहुंचने का अनुमानित समय और मौसम से जुड़ी जानकारी लगातार दिखाई जाएगी।
पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बस शेल्टर्स की छतों पर सोलर पैनल भी लगाए जाएंगे। इनसे उत्पन्न बिजली का उपयोग बस स्टॉप की लाइटिंग और डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम चलाने में किया जाएगा। यात्रियों के आराम के लिए मजबूत बैक-रेस्ट और आरामदायक बेंच भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही विज्ञापन के लिए डिजिटल पैनल लगाए जाएंगे।। (2).png)
दिल्ली सरकार के अनुसार शहर के सभी बस शेल्टर्स का डिजाइन एक जैसा नहीं होगा। इसके लिए विस्तृत सर्वे कराया जाएगा, जिसमें यात्रियों की संख्या और स्थानीय परिवेश का आकलन किया जाएगा। इसी आधार पर अलग-अलग इलाकों के लिए कस्टमाइज्ड डिजाइन तैयार किए जाएंगे।
सरकार ने इस परियोजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंपनी चुनने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। योजना की खास बात यह है कि जो कंपनी इन स्मार्ट बस शेल्टर्स को तैयार करेगी, वही अगले 20 वर्षों तक इनके रखरखाव की जिम्मेदारी भी संभालेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष के अंत तक इन हाईटेक बस शेल्टर्स का असर दिल्ली की सड़कों पर दिखाई देने लगेगा और राजधानी को एक नया आधुनिक स्वरूप मिलेगा।