Delhi Saket Court Firing Latest Updates: दिल्ली की साकेत कोर्ट में महिला पर गोलियां चलीं, हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की

आह, जान निकल गई... दिल्ली की साकेत कोर्ट में महिला पर गोलियां चलीं, हमलावर ने चार राउंड फायरिंग की, वकील के भेष में आया था

Delhi Saket Court Firing Latest Updates

Delhi Saket Court Firing Latest Updates

Delhi Saket Court Firing Latest Updates: राजधानी दिल्ली की साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब यहां एक महिला पर अचानक से गोलियां (Delhi Saket Court Woman Firing) चल गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक हमलावर ने करीब चार राउंड फायरिंग की। महिला को पेट में गोलियां लगी हैं। लेकिन महिला की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी। गोलियां लगने के बावजूद महिला ने अपना संतुलन नहीं खाया। महिला बराबर चलती रही।

हालांकि, महिला दर्द से 'आह, जान निकल गई' कहते हुए चिल्ला जरूर रही थी। लोगों ने खून रोकने के लिए उसका पेट कपड़े से दबा रखा था। फिलहाल, महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

महिला का वीडियो देखिए


गवाही दर्ज कराने आई थी और कांड हो गया

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला एक मामले में अपनी गवाही दर्ज कराने साकेत कोर्ट आई हुई थी। इस बीच जैसे ही वह कोर्ट परिसर में पहुंची तो यहां एकदम उसपर गोलियों से हमला हो गया। बताया जाता है कि, हमलावार वकील के भेष में आया था। कोर्ट परिसर में गोलियां चलने के बाद अफरा-तफरा मच गई। वहीं घटना के बाद मौके पर तैनात सुरक्षाकर्मी फ़ौरन अलर्ट हुए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना में घायल महिला को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हमलावार महिला का जानकार ही बताया जा रहा है। जिससे महिला का कुछ विवाद चल रहा था।

कोर्ट की सुरक्षा पर बड़े सवाल

फिलहाल, इस घटना के बाद से कोर्ट की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। कहा जा रहा है कि,कोर्ट परिसर के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते हैं और मेटल डिटेक्टर लगे रहते हैं। ऐसे में कैसे कोई बंदूक लेकर अंदर जा सकता है? कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था में यह सरासर लापरवाही है। क्या कोर्ट परिसर भी अब सुरक्षित नहीं हैं? लोग बोले यह तो ऐसा हो रहा है जैसे पहले बॉलीवुड की पुरानी फिल्मों में गवाह कोर्ट जाने के लिए घर से निकलता था और कोर्ट की सीढ़ियां नहीं चढ़ पाता। उसे गोली मार दी जाती थी। बतादें कि, इससे पहले भी दिल्ली के अंदर कोर्ट परिसर में गोलीकांड की घटनाएं हो चुकी हैं। तब कोर्ट की सुरक्षा मजबूत किए जाने की मांग उठी थी।

केजरीवाल बोले, सुरक्षा रामभरोसे

साकेत कोर्ट की घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. केजरीवाल ने कहा दिल्ली में क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। दूसरों के कामों में अड़चन करने और हर बात पर गंदी राजनीति करने की बजाय सबको अपने अपने काम पर ध्यान देना चाहिये। और अगर नहीं सँभलता तो इस्तीफ़ा दे देना चाहिए ताकि कोई और कर ले। लोगों की सुरक्षा रामभरोसे नहीं छोड़ी जा सकती।

यह पढ़ें- एलन मस्क ने तो CM योगी को भी नहीं छोड़ा; राहुल-केजरीवाल से लेकर भगवंत मान तक, अमिताभ-सलमान-शाहरुख और विराट, सबके ब्लू टिक छीन लिए