दिल्ली पुलिस अधिकारी राहुल विक्रम चर्चा में, एआई समिट प्रोटेस्ट विवाद से जुड़े
Delhi Police officer Rahul Vikram in news
Delhi Police officer Rahul Vikram in news, दिल्ली में बीते सप्ताह आयोजित हुए एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन का विवाद थमता सा नहीं दिख रहा है. कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करने हिमाचल प्रदेश गई दिल्ली पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस का टकराव सामने आया है. यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया और फिर तीनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया.
इस पूरे प्रकरण में जो सबसे ज्यादा नाम चर्चा में आया है वो है दिल्ली पुलिस के अधिकारी राहुल विक्रम का. राहुल विक्रम दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में बतौर असिस्टेंट कमीशंडर ऑफ पुलिस (एसीपी) तैनात हैं.
वह 2018 बैच के दानिप्स अधिकारी हैं और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के उन्नाव के रहने वाले हैं. कई सालों से स्पेशल सेल में कार्यरत राहुल विक्रम का मुख्य फोकस काउंटर टेररिज्म और संगठित अपराध से जुड़े मामलों पर रहा है.