लॉरेंस गैंग का हथियार सप्लायर 'बॉबी कबूतर' गिरफ्तार; एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हमले के लिए हथियार दिए, हत्या की वारदातों में शामिल
Delhi Police Arrested Gangster Bobby Kabutar of Lawrence Bishnoi Gang
Lawrence Gang Bobby Kabutar: कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शिकंजा कसते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी सफलता हासिल की है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान गैंगस्टर बॉबी कबूतर के रूप में हुई है। जो करीब 7 साल से फरार चल रहा था और पुलिस उसके पीछे लगी हुई थी। बॉबी कबूतर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए हथियार सप्लायर की कड़ी बना हुआ था। यानि किसी वारदात में शूटरों तक हथियार पहुंचाता था। यह बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर किए गए हमले और हत्या की वारदातों में आरोपी रहा है।
गैंगस्टर बॉबी कबूतर की गिरफ्तार के बाद दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने इसके संबंध में अधिक जानकारी दी है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बॉबी कबूतर उर्फ गैंगस्टर महफूज फिल्म एक्ट्रेस दिशा पटानी के बरेली स्थित घर पर फायरिंग के मामले में भी वॉन्टेड था। बॉबी कबूतर ने दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को हथियार दिए थे। बॉबी कबूतर उर्फ महफूज से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किसके कहने पर शूटर्स को हथियार दिए थे। ज्ञात रहे कि 12 सितंबर की रात दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर हमला हुआ था। बाइक पर आए 2 अज्ञात बदमाशों ने आधी रात अंधाधुंध गोलीबारी की और फरार हो गए थे।
दिल्ली के डबल मर्डर केस में आरोपी
एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हमले के मामले के अलावा बॉबी कबूतर दिल्ली के सीलमपुर इलाके में हुए डबल मर्डर केस और ग्रेटर कैलाश में एक जिम के बाहर नादिर शाह की हत्या में भी आरोपी था। बॉबी कबूतर लॉरेंस गैंग से जुड़े दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट के एक बड़े गैंगस्टर हाशिम बाबा के लिएकाम करता है, जो अभी तिहाड़ जेल में है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने बताया कि बॉबी कबूतर समेत कुल चार लोगों को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। अब दिल्ली पुलिस आगे की पूछताक्ष और कार्रवाई कर रही है। दिल्ली पुलिस बॉबी कबूतर से उसकी वारदातों के राज उगलवाएगी।
लॉरेंस बिश्नोई गुजरात की जेल में बंद
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इस समय गुजरात की साबरमती जेल में बंद है। उसे यहां अन्य जेलों में गैंगवार की आशंका के चलते रखा गया है। इससे पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई को पंजाब पुलिस दिल्ली की तिहाड़ जेल से बठिंडा जेल में भी रख चुकी है। इसके साथ ही लॉरेंस बिश्नोई नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की कस्टडी में भी रह चुका है। इसके अलावा लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भी हाल ही में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गिरफ्तार कर लिया था और उसे अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। इस समय वह उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
जेल से छूटने के बाद यह काम करना चाहता है लॉरेंस बिश्नोई; गैंगस्टर की इच्छा जान, आप रह जाएंगे हैरान!