Delhi HC Orders on Sisodia Bail| मनीष सिसोदिया की जमानत पर आएगा बड़ा आदेश; आखिर क्या होगा दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला?
BREAKING
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया आगरा-लखनऊ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे का बदला अलाइनमेंट, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मनीष सिसोदिया की जमानत पर आएगा बड़ा आदेश; आखिर क्या होगा दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला? पूर्व डिप्टी CM की धड़कनें बढ़ीं!

Delhi HC Orders on Sisodia Bail

Delhi HC Orders on Sisodia Bail

Delhi HC Orders on Sisodia Bail: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया है। सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी दोनों की बराबर कार्रवाई चल रही है। वहीं आज सोमवार को ED द्वारा दर्ज केस में मनीष सिसोदिया की जमानत पर बड़ा आदेश आना है। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा दोपहर 2:30 बजे मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला दिया जाना है। दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला क्या होगा? यह तो समय पर ही पता चलेगा।

लेकिन फैसले को लेकर पूर्व डिप्टी CM की धड़कनें बढ़ गईं हैं। सिसोदिया की धड़कनें बढ़नी लाजमी भी है क्योंकि उन्हें कहीं से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द कर दी थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दो बार इतनी राहत जरूर दी है कि वे एक-एक दिन में कुछ निर्धारित समय के लिए अपनी बीमार पत्नी से मिल पाए।

सीबीआई और ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

बतादें कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में सिसोदिया को लेकर सीबीआई और ईडी दोनों ने ही राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। आपको बतादें कि, सीबीआई ने सिसोदिया 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया।

यह पढ़ें- पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल हो रहा; सुनील जाखड़ को मिल रही यह बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बस ऐलान बाकी