Delhi HC Denies Manish Sisodia Bail| मनीष सिसोदिया को बड़ा झटका, ED केस में दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

फिर बड़ा झटका, राहत के कोई आसार नहीं! मनीष सिसोदिया की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश जान लीजिए

Delhi HC Denies Manish Sisodia Bail

Delhi HC Denies Manish Sisodia Bail

Delhi HC Denies Manish Sisodia Bail: दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले को लेकर तिहाड़ जेल में बंद पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को कोई राहत नहीं मिल पा रही है. सिसोदिया को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

दरअसल, आज सोमवार को दोपहर 2:30 बजे दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में ED द्वारा दर्ज केस में मनीष सिसोदिया की जमानत पर दिल्ली हाईकोर्ट को आदेश सुनाना था। इस बीच सिसोदिया की धड़कनें भी बढ़ीं हुईं थीं। वहीं आशंका यह थी कि, कहीं सिसोदिया की जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा खारिज न कर दी जाए। फिलहाल, ऐसा ही हुआ।

बतादें कि, दिल्ली हाईकोर्ट ने शराब नीति और घोटाला मामले में सिसोदिया के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के पूर्व संचार प्रभारी विजय नायर, अभिषेक बोइनपल्ली (हैदराबाद के व्यवसायी), बिनॉय बाबू बिनॉय, (शराब कंपनी एम/एस पेरनोड रिकार्ड के प्रबंधक) की जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।

ध्यान रहे कि, इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका रद्द कर दी थी। हालांकि, दिल्ली हाईकोर्ट ने मनीष सिसोदिया को दो बार इतनी राहत जरूर दी थी कि वे एक-एक दिन में कुछ निर्धारित समय के लिए अपनी बीमार पत्नी से मिल पाएंगे।

सीबीआई और ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल

बतादें कि, दिल्ली शराब नीति और घोटाला मामले में सिसोदिया को लेकर सीबीआई और ईडी दोनों ने ही राउज एवेन्यू कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दाखिल कर दी है। आपको बतादें कि, सीबीआई ने सिसोदिया 26 फरवरी को करीब 8 घंटे की पूछताक्ष के बाद गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने सिसोदिया को इस मामले में नौ मार्च को गिरफ्तार किया।

यह पढ़ें- पंजाब भाजपा में बड़ा फेरबदल हो रहा; सुनील जाखड़ को मिल रही यह बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बस ऐलान बाकी