यमुना सफाई पर एक्शन मोड में दिल्ली सरकार, CM रेखा गुप्ता और LG संधू ने किया ग्राउंड निरीक्षण
- By Gaurav --
- Friday, 10 Apr, 2026
Delhi govt in action mode for Yamuna revival,
दिल्ली में यमुना नदी के कायाकल्प को लेकर सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार को यमुना पुनरुद्धार कार्यों का औचक निरीक्षण किया। दोनों नेताओं ने वासुदेव घाट और यमुना बाजार क्षेत्र का दौरा कर सफाई व्यवस्था और चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यमुना के प्राकृतिक घाटों का स्थायी सौंदर्यीकरण किया जाए, ताकि हर साल छठ पूजा जैसे बड़े आयोजनों के लिए अस्थायी घाट बनाने में होने वाला खर्च रोका जा सके।
इसके अलावा उन्होंने मानसून से पहले नदी की डी-सिल्टिंग (गाद निकालने) का काम तेज करने के निर्देश दिए, ताकि हरियाणा से पानी छोड़े जाने पर दिल्ली में बाढ़ या जलभराव की स्थिति न बने।
मुख्यमंत्री ने यमुना तटों से अतिक्रमण हटाने के भी आदेश दिए और कहा कि नदी को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग और अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।