पूर्व-अग्निवीरों के लिए दिल्ली सरकार का बड़ा एलान: ग्रुप-C की सरकारी नौकरियों में मिलेगा 20% आरक्षण, एलजी ने दी हरी झंडी
Delhi Government's major announcement for ex-Agniveers
नई दिल्ली। Delhi Government's major announcement for ex-Agniveers, दिल्ली सरकार ने पूर्व-अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्र सरकार के विजन के तहत दिल्ली में पूर्व-अग्निवीरों को ग्रुप-C की सरकारी नौकरियों में 20 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई है।
दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) तरनजीत सिंह संधू ने आज बृहस्पतिवार (18 जून) को योजना को जल्द जमीन पर उतारने को लेकर मुख्य सचिव, पुलिस कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
किन-किन पदों पर मिलेगा लाभ?
इसके तहत दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस, जेल और वन एवं वन्यजीव विभागों में ग्रुप 'C' के सीधी भर्ती वाले पदों पर पूर्व-अग्निवीरों को 20 प्रतिशत रिजर्वेशन दिया जाएगा। इसमें दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल, फायर सर्विस में फायरमैन, जेल विभाग में जेल वार्डन और वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड व वाइल्डलाइफ गार्ड के पद शामिल होंगे। सरकार के इस कदम से पूर्व-अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी पाना आसान हो जाएगा।
-1781774221228.jpg)
सांकेतिक तस्वीर। सौजन्य- AI Generated
भर्ती नियमों में बदलाव और जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के लिए एलजी ने सभी विभागों को 30 जून 2026 की डेडलाइन दी है। एलजी का मानना है कि पूर्व-अग्निवीरों का अनुशासन और ट्रेनिंग राजधानी के सिस्टम को और मजबूत बनाएगा।
उल्लेखनीय 8 जून 2026 को हुई बैठक में उन्होंने पहले दिल्ली फायर सर्विस में इनकी भर्ती का प्रस्ताव रखा था, जिसे अब दूसरे अहम विभागों में भी लागू किया जा रहा है। एलजी ने कहा कि इन युवाओं को सरकारी ढांचे में लाने से 'विकसित दिल्ली' का विजन आगे बढ़ेगा।