'भगवंत मान पद से नहीं हटे तो होगा धर्म युद्ध...'— अकाली दल ने सीएम के खिलाफ खोला मोर्चा, 5 सदस्यीय कमेटी गठित
'If Bhagwant Mann does not step down,
चंडीगढ़। 'If Bhagwant Mann does not step down, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ बड़ा राजनीतिक और धार्मिक मोर्चा खोल दिया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम देते हुए घोषणा की कि शिअद ने इस मुद्दे पर 5 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
यह कमेटी संत समाज, धार्मिक संस्थाओं और विभिन्न संगठनों से संपर्क कर समर्थन जुटाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब सिख कौम की सर्वोच्च अथॉरिटी है और उसके आदेशों की अवहेलना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवंत मान ने अकाल तख्त साहिब के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया और इससे सिख भावनाएं आहत हुई हैं।
विवादित वीडियो मामले का जिक्र करते हुए बादल ने कहा कि भगवंत मान के करीबी रहे जगमन समरा ने यह वीडियो सार्वजनिक किया था। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में मामला दर्ज कराया गया और अगले ही दिन कोर्ट में जाकर इसे एआई से तैयार वीडियो बताया गया। बादल ने सवाल उठाया कि यदि वीडियो फर्जी है और उसमें भगवंत मान नहीं हैं, तो फिर इतनी तेजी से एफआईआर और अदालत का रुख क्यों किया गया।
उन्होंने कहा कि कई लोगों ने इस मामले में अकाल तख्त साहिब में शिकायतें दी थीं, जिसके बाद भगवंत मान को तलब किया गया। बादल ने आरोप लगाया कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि मुख्यमंत्री पर पहले भी बेअदबी जैसे आरोप लगते रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद बेअदबी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है।
सुखबीर बादल ने 19 जुलाई तक का दिया समय
सुखबीर बादल ने एलान किया कि 19 जुलाई तक का समय दिया जा रहा है। यदि इस अवधि में भगवंत मान को नहीं हटाया गया तो शिअद धर्म युद्ध मोर्चा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
अकाली दल के अध्यक्ष ने यह भी घोषणा की कि जब तक भगवंत मान मुख्यमंत्री बने रहेंगे, शिअद का कोई भी विधायक विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगा। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के बयान पर पलटवार करते हुए सुखबीर बादल ने जांच रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर लैब रिपोर्ट आना कई सवाल खड़े करता है। साथ ही मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि शिअद का प्रतिनिधिमंडल इस मुद्दे पर डीजीपी से भी मुलाकात करेगा।