मोदी विजन: दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, पहाड़ी वेशभूषा और बोली से पीएम ने जीता उत्तराखंड का दिल
Delhi-Doon Expressway Inaugurated
Delhi-Doon Expressway Inaugurated, पीएम बनने के बाद मोदी मंगलवार को 28वीं बार उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने 11,963 करोड़ की लागत से बने 213 किमी लंबे दून-दिल्ली ऐलिवेटेड एक्सप्रेस-वे की सौगात दी।
इस दौरान पीएम सिर पर ब्रहमकमल टोपी पहने दिखे। वहीं भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्यों से पीएम ने एक बार फिर जनता का दिल जीत लिया। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक बार फिर साबित किया कि उत्तराखंड की प्रगति से उनका खास लगाव है।
अपने भाषण में चाहे वेशभूषा हो, भाषा शैली हो या फिर स्थानीय जगहों के नाम का उल्लेख हो, प्रधानमंत्री हर बात का खास ख्याल करते हैं। ये ही वजह है कि उन्होंने अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने बहुत खूबसूरती से स्थानीय भाषणाओं से कनेक्ट किया। भाषण की शुरूआत में उन्होंने भुला-भुलियों, सयाणा, आमा, बाबा जैसे पहाड़ी बोली-भाषा के शब्दों ने प्रमुखता से स्थान दिया।
एक्सप्रेसवे के निर्माण में मां डाटकाली के आशीर्वाद का प्रधानमंत्री ने खास तौर पर जिक्र किया। ये भी जोड़ा कि देहरादून पर मां डाटकाली की कृपा है। उत्तराखंड से लगे उत्तर प्रदेश के क्षेत्र में स्थित संतला माता मंदिर का भी उन्होंने स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने हरिद्वार कुंभ, नंदा राजजात से लेकर पंच बदरी, पंच केदार, पंच प्रयाग का भी प्रभावपूर्ण जिक्र कर जबरदस्त लोकल कनेक्ट किया।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मजबूत बांडिंग एक बार फिर मंच पर दिखी। अपने संबोधन में प्रधाानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री के लिए लोकप्रिय, कर्मठ और युवा जैसे शब्दों का प्रयोग किया।