दिल्ली में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
- By Gaurav --
- Monday, 27 Jul, 2026
Delhi CM Rekha Gupta Inaugurates
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को त्यागराज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुई इस प्रतियोगिता में 25 कॉमनवेल्थ देशों के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार खेलों और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजधानी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलेगी।
2 अगस्त तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के प्रमुख टेबल टेनिस खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।