यूपी में कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- अभी चुनाव दूर, लोकसभा में साथ हैं

यूपी में कांग्रेस से गठबंधन पर अखिलेश यादव का बयान, बोले- अभी चुनाव दूर, लोकसभा में साथ हैं

1000271932

Akhilesh Yadav's statement on an alliance with the Congress in UP

नई दिल्ली: Akhilesh Yadav's statement on an alliance with the Congress in UP, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी से लेकर उनके सहयोगी दल कमर कस चुके हैं. लेकिन जब आज अखिलेश यादव से कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने गोल-मटोल जवाब दिया. अखिलेश ने कहा कि अभी चुनाव दूर है लेकिन लोकसभा में हमलोग एकसाथ हैं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही संसद भवन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव के बीच लंबी मुलाकात हुई थी. अब समाजवादी पार्टी के मुखिया का ये बयान भ्रम पैदा करने वाला लग रहा है. उत्तर प्रदेश में अगले साल के शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. 


'अभी चुनाव दूर, लोकसभा में हमलोग एकसाथ'

जब अखिलेश से ये पूछा गया कि क्या वो यूपी में कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे? इसपर अखिलेश ने हल्की मुस्कान के साथ कहा कि अभी चुनाव दूर है, लेकिन लोकसभा में हमलोग एकसाथ हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष एक है. एसपी नेता ने कहा कि अभी विपक्षी दलों की बैठक है. इंडिया गठबंधन के सभी लीडर बैठक करेंगे, जो फैसला होगा वो आपकी जानकारी में ला दिया जाएगा. 

ओवैसी के ऑफर पर ये दिया जवाब 

अखिलेश यादव से जब आज संसद में जब पूछा गया कि AIMIM मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि वो अखिलेश से दरवाजा खोलने की मांग कर रहे हैं लेकिन अखिलेश दरवाजा नहीं खोल रहे हैं. इसपर अखिलेश ने कहा कि किसी से उलझो मत, किसी से उलझने की जरूरत नहीं है, जो रास्ता हमलोग चलकर आ रहे हैं, उसी पर चलेंगे. पीडीए, सामाजिक न्याय के राज की स्थापना, संविधान के तहत हक और सम्मान दिलाना उसी रास्ते पर हमलोग चल रहे हैं. और अभी-अभी बीजेपी को हमलोगों ने हराया है. अभी जो गठबंधन है. उस गठबंधन में हम सबलोग हैं. अभी-अभी बीजेपी को कितनी महत्वपूर्ण सीटों पर हराया है. तो पीडीए का साथ और सामाजिक न्याय के स्थापना की बात लगातार हमलोग करते रहे हैं और उसी रास्ते पर हमलोग चलेंगे. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ओवैसी ने अखिलेश से अपील की थी कि वो चुनाव के बाद अफसोस करने की बजाए अभी से बातचीत शुरू करें.

टास्क फोर्स को लेकर सरकार पर तंज 

सरकार के पेपर लीक के खिलाफ बिल लाने के सवाल पर एसपी मुखिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी की शिक्षा और परीक्षा का संघर्ष बड़ा है. उन्होंने कहा कि ये संघर्ष बड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब से बीजेपी सरकार आई है, इसने शिक्षा को चौपट कर दिया है. उन्होंने कहा कि मैं युवाओं को उनके मनोबल और चेतना के लिए बधाई देना चाहता हूं. ये सरकार उनकी चेतना को चुनौती नहीं दे सकती है. पेपर लीक रोकने के लिए बनाए गए टास्क फोर्स के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सरकार इतने बुद्धिजीवी लोगों को ला रही है, अच्छी बात है. ये लोग तो पहले भी रहे हैं. सरकार आज क्यों ला रही है? 2014 में क्यों नहीं लाई थी? अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर ये टास्क फोर्स 2014 में बना होता तो देश हमारा और विकसित हो गया होता.