"देहरादून: पुलिस अफसरों का तबादला, थाने में विवाद और मौतों के बाद एसएसपी ने लिया कड़ा निर्णय"
Dehradun: Transfer of Police Officers
देहरादून। रायपुर थाने के हवालात में पीआरडी जवान की खुदकुशी, प्रेमनगर में छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद के बाद छात्र की मौत व राजपुर क्षेत्र में दो गुटों के विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत के बाद एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कई थानाध्यक्ष व चौकी प्रभारियों को बदल दिया है।
रायपुर के थानाध्यक्ष गिरीश नेगी को पहले हो हटा दिया था अब उनकी जगह थानाध्यक्ष नेहरू कालोनी संजीत कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी तरह थानाध्यक्ष प्रेमनगर में तैनात कुन्दन राम को भी हटा दिया है, उनकी जगह कुछ ही दिन पहले पहाड़ में अपनी सेवाएं देकर देहरादून लौटे नरेश राठौर को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मनोज नौटियाल को नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष बनाया गया है।