हाथरस में रसोई गैस का गहराता संकट: वैवाहिक आयोजनों पर मंडराए अनिश्चितता के बादल
Deepening LPG Crisis in Hathras
हाथरस। Deepening LPG Crisis in Hathras, रसोई गैस को लेकर मच रही मारामारी को लेकर एक ओर आम जन एजेंसियों पर सुबह से लाइन में लगे हैं वहीं शादियों में गैस सिलिंडरों को लेकर तमाम शादी वाले परिवारों की टेंशन बढ़ गई है। कई कैटर्स ने तो कर्मिशियल सिलिंडरों की व्यवस्था न होने के कारण हाथ खड़े कर दिए हैं।
जिलेभर में रसोई गैस की भारी किल्लत के बीच डीएसओ से हाथ जोड़कर की अपील
दो दिन दिन पहले वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील वर्मा कलक्ट्रेट में जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुवराज यादव के पास आए और हाथ जोड़कर्र कहा कि साहब एक गरीब बिटिया की शादी है जहां चार सिलिंडरों की जरूरत है। अगर ये जरूरत पूरी न हुई को गरीब बिटिया के फेरे भी मुश्किल में पड़ जाएंगे। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि मामला गरीब बिटिया से जुड़ा है तो पूरा प्रयास करेंगे कि चार सिलिंडरों का इंतजाम करा दिया जाए।
गैस का इंतजाम न होने के कारण कैटर्स कर रहे अब शादियां कैंसिल, टेंशन
दरअसल, व्यवसायिक सिलिंडर की किल्लत की वजह से शादी विवाह वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है। कैटरर्स ने हाथ खड़े कर दिए हैं। अब लोग एसडीएम एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। नवरात्र संपन्न होने के साथ ही इस समय घर परिवारों में शादियों की तैयारियां शुरू हो गई है।
15 अप्रैल से शुरू हो रहा है शादियों का सीजन
15 अप्रैल से शादियों का सीजन शुरू होगा और 14 मई तक इस बार रिकार्ड तोड़ शादियां हैं। उसके बाद जून में शादियां हैं। जिन परिवारों में शादियां हैं। उन्होंने होटल, वैकेंट हॉल आदि पहले ही बुक किए हुए हैं। मगर टेंशन अब गैस सिलिंडरों का इंतजाम न होने को लेकर बढ़ गई है।
कैटरर्स से लेकर खाने का मैन्यू तक पहले ही तय हो चुका है। इसी बीच बीस दिन से अमेरिका, ईरान युद्ध की वजह से रसोई गैस की आपूर्ति सबसे अधिक प्रभावित हुई है।