विनाशकारी भूकंप: करीब 1000 लोगों की मौत, लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या, अफगानिस्तान में ये क्या हो गया...

विनाशकारी भूकंप: करीब 1000 लोगों की मौत, लगातार बढ़ रही मरने वालों की संख्या, अफगानिस्तान में ये क्या हो गया...

Deadly Earthquake in Afghanistan

Deadly Earthquake in Afghanistan

Deadly Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में बीती रात आये विनाशकारी भूकंप (Deadly Earthquake in Afghanistan) ने सबको दहला कर रख दिया है| इस भूकंप ने एक बड़ी संख्या में जिंदगियों को पल में तबाह कर डाला| विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस भूकंप की घटना के बाद शुरुवाती आंकड़ों में जहां मरने वालों की संख्या 50 और इसके बाद 100, 200, 300 बताई जा रही थी वह संख्या अब सीधा 1000 के करीब पहुंच गई है|

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो अफगानिस्तान के आपदा प्रबंधन अधिकारियों की ओर से ही मरने वालों की यह संख्या बताई गई है| साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि मौतों की संख्या और भी बढ़ सकती है| फिलहाल, भूकंप की चपेट में आये लोगों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है| सैड़कों लोग घायल भी हैं| जिनका इलाज जारी है|

विदेशी न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट....

Deadly Earthquake in Afghanistan
Deadly Earthquake in Afghanistan

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी अफगानिस्तान भूकंप का केंद्र था| भूकंप काफी देर तक एक्टिव रहा| भूकंप की तीव्रता 6.1 थी| रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप (Earthquake in Afghanistan) इतना जोरदार था कि इसने इमारतों सहित बहुत कुछ तहस-नहस करके रख दिया| सब मलबे में तब्दील होता देखा गया|

विदेशी न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट....

Deadly Earthquake in Afghanistan
Deadly Earthquake in Afghanistan

अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा .....

बतादें कि, अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है| एक तो तालिबान के कब्जे के बाद वैसे ही अफगानिस्तान के लोगों की हालत दर्दनाक हो रखी है और ऊपर से अब भगवान भी उनपर अपना कहर बरपा रहे हैं|