सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

सैफ अली खान पर हुआ जानलेवा हमला, बांद्रा घर में हुई डकैती की कोशिश, लीलावती में एडमिट हुए सैफ

 सैफ अली खान पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया

 

Saif ali khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान उस समय घायल हो गए जब एक लुटेरे ने उनके और उनकी पत्नी करीना कपूर के बांद्रा स्थित घर में घुसकर कथित तौर पर उन पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना गुरुवार को सुबह करीब 2:30 पर हुई, जब अभिनेता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने घर में सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि घर के लोगों के जाग जाने के बाद लुटेरा मौके से भाग गया और पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। बांद्रा पुलिस एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया में है और अपराधी को पकड़ने के लिए कई पुलिस टीम बनाई गई हैं।

 

पुलिस ने क्या कहा ?

 

एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि लुटेरे के साथ हाथापाई में उन्हें चाकू मारा गया या वह घायल हो गए हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं, मुंबई क्राइम ब्रांच भी घटना की समानांतर जांच कर रही है। आपको बता दें कि यह घटना सुबह सुबह हुई है, जब वह अपने घर में सो रहे थे।

 

सर्जरी की आई नौबत

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया सैफ अली खान पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने हमला किया। उन्हें सुबह 3:30 बजे लीलावती लाया गया। उन्हें 6 चोटें आए हैं, जिनमें से दो गहरी हैं, एक चोट उनकी रीढ़ के पास है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। न्यूरोसर्जन नितिन, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनसथीसिस निशा गांधी उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। सर्जरी होने के बाद ही हमें पता चलेगा कि उनको कितने नुकसान हुआ है। डॉक्टर ने यह भी बताया कि सैफ की गर्दन पर एक और चोट है जिसका भी मूल्यांकन किया जा रहा है। उन्हें बताया कि सर्जरी सुबह 5:30 बजे शुरू हुई थी और अभी भी जारी है।