Government on Gold: एक झटके में कस्टम ड्यूटी में इतना बड़ा इजाफा, देखें भारत सरकार का यह ऐलान
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Government on Gold: एक झटके में कस्टम ड्यूटी में इतना बड़ा इजाफा, देखें भारत सरकार का यह ऐलान

Customs Duty on Imported Gold Increased

Customs Duty on Imported Gold Increased

Government on Gold:  भारत सरकार का सोने (Gold) को लेकर एक बड़ा फैसला सामने आया है| दरअसल, सरकार (Government  of India) ने सोने पर कस्टम ड्यूटी (Customs Duty on Gold) बढ़ाने का फैसला किया है| सोने पर कस्टम ड्यूटी में करीब 5% का बड़ा इजाफा करते हुए इसे 10.75% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है| सरकार ने सोने के आयात (Import) पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम (Customs Duty on Imported Gold Increased) उठाया है|

आपको जानकारी होनी चाहिए कि भारत में सोने की डिमांड काफी बड़े स्तर पर है जो कि इसके आयात से ही पूरी हो पाती है| इसलिए भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा आयातक है। भारत में सोने के ज्यादा से ज्यादा आयात होने से रूपए पर असर पड़ता है|

सोने के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर कुछ ऐसे चार्जेज...

Customs Duty on Imported Gold Increased
Customs Duty on Imported Gold Increased

सोना खरीदने वालों पर पड़ेगा असर...

सर्राफा बाजार जानकारों का कहना है कि सोने(आयात) पर कस्टम ड्यूटी बढ़ने से इसके खरीददारों पर असर पड़ेगा| आने वाले दिनों में सोना और महंगा हो सकता है| फिलहाल, इस समय शादियों और त्‍योंहारों का सीजन नहीं है ऐसे में अभी घरेलु बाजारों में सोने की मांग कम है|

आज का सोने का भाव ....

देश की राजधानी दिल्ली में अगर 24 कैरट सोने की कीमत की बात करें तो 1310 रूपए की बढ़त के साथ आज इसकी कीमत 52,200 रूपए प्रति 10 ग्राम है|