पटियाला में कर्फ्यू लगा: हिंसा पर अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे CM भगवंत मान, पूरी खबर देखिये

पटियाला में कर्फ्यू लगा: हिंसा पर अधिकारियों से रिपोर्ट ले रहे CM भगवंत मान, पूरी खबर देखिये

Curfew imposed in Patiala after violence

Curfew imposed in Patiala after violence

Patiala Violence : पंजाब के पटियाला में सड़कों पर हिंसा का जो नंगा नाच हुआ है, उसे लेकर CM भगवंत मान अधिकारियों से रिपोर्ट तलब कर रहे हैं| CM भगवंत मान ने इस हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इस ओर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं| CM मान का कहना है कि पंजाब विरोधी ताकतों को किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति भंग नहीं करने दी जाएगी।

CM Bhagwant Mann on Patiala Violence
CM Bhagwant Mann on Patiala Violence

 

यहां पढ़ें पूरी खबर: पटियाला में सड़क पर हिंसा का नंगा नाच: लहरी तलवारें, हुआ पथराव, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, इधर SHO का हाथ काटे जाने की खबर पर DC का आया ट्वीट

 

पटियाला में कर्फ्यू भी लगाया...

इधर, हिंसा की इस घटना पर CM भगवंत मान के सख्त रुख पर जिला प्रशासन द्वारा कर्फ्यू भी लगा दिया गया है| जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 29 अप्रैल 2022 की शाम 7:00 बजे से 30 अप्रैल 2022 की सुबह 6:00 बजे तक तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू लगाया जाएगा।