हरियाणा में 50 हजार एकड़ फसल नुकसान, 6821 किसानों ने मांगा मुआवजा
Crop loss over 50,000 acres
हरियाणा में मार्च और अप्रैल के दौरान बारिश व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद 144 गांवों के किसानों ने मुआवजे की मांग की है। राज्य के 16 जिलों के कुल 6,821 किसानों ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना ब्योरा दर्ज कराया है। किसानों के अनुसार करीब 50,108.808 एकड़ फसल प्रभावित हुई है।
राज्य के हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नुकसान का आकलन करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला था, जिस पर अब तक कई जिलों के किसानों ने अपने दावे दर्ज कराए हैं।
जिलावार आंकड़ों के मुताबिक सिरसा के 30 और करनाल के 21 गांवों के किसानों ने सबसे ज्यादा दावे किए हैं। इसके अलावा सोनीपत (14 गांव), कुरुक्षेत्र (13 गांव), पानीपत और हिसार (11-11 गांव) के किसानों ने भी नुकसान का ब्योरा दर्ज कराया है।
अन्य जिलों में फतेहाबाद (10 गांव), यमुनानगर और जींद (8-8 गांव), झज्जर (4 गांव), चरखी दादरी (3 गांव), हांसी (2 गांव) और भिवानी (1 गांव) के किसानों ने भी मुआवजे की मांग की है।
राज्य के राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि 8 मई को मुख्यमंत्री किसानों के खातों में मुआवजा राशि ट्रांसफर करेंगे।