हरियाणा में बढ़ रहा अपराध और अपराधी : डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा में बढ़ रहा अपराध और अपराधी : डॉ. सुशील गुप्ता

Aam Admi Party

Aam Admi Party

मर्डर की घटनाओं से सहमी प्रदेश की जनता : डॉ. सुशील गुप्ता

हरियाणा में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं, अपराधियों के हौंसले बुलंद:  डॉ. सुशील गुप्ता

महिलाओं के प्रति भी बढ़ रहे अपराध, पुलिस रोकने में नाकाम: डॉ. सुशील गुप्ता

चंडीगढ़, 6 सितंबरAam Admi Party: आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर रोक लगाने और प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूती से लागू करने की मांग की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में लगातार अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। रोजाना हत्या, अपहरण, और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। प्रशासन और सरकार चैन की नींद सो रहे हैं। वहीं व्यापारी वर्ग भी धमकी भरे फोनों से परेशान है। इससे प्रदेश की जनता डर और भय के माहौल में जीने को मजबूर है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति भी अपराध बढ़ रहे हैं। रोजाना अपहरण और रेप की घटनाएं सुनने को मिल रही है। मुख्यमंत्री खट्टर और गृह मंत्री विज को प्रदेश के महिलाओं की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है। पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा के मामले में हरियाणा नीचे से पहले नंबर पर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर यौन शौषण के आरोपी मंत्री संदीप को मंत्री पद पर रख कर महिला अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं। इससे साबित होता है कि उन्हें प्रदेश की महिलाओं के सम्मान की कोई फिक्र नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। रोजाना हो रही हत्या की वारदातों से भी प्रदेश की जनता सहमी हुई है। प्रदेश में आम जनता भी भय के माहौल में जीने को मजबूर है। हरियाणा में बेरोजगारी अपने चरम पर होने के कारण युवा अपराध का रास्ता अपना रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस अधिकारियों को अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त करने की मांग भी की।

यह पढ़ें:

हरियाणा के सूचना-जनसंपर्क विभाग में प्रमोशन का तोहफा; ये कर्मचारी हुए प्रमोट, यहां पूरी लिस्ट देखिए

हरियाणा CM का हिसार में बड़ा एक्शन; खड़े पैर नप गया यह ऑफिसर, मनोहर लाल ने सस्पेंड किया, जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं

जी-20 समिट की चौथी शेरपा बैठक: हरियाणवी पारंपरिक गीतों पर मंत्रमुग्ध हुए मेहमान