केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मध्य प्रदेश के दंपती लापता, रुद्रप्रयाग प्रशासन ने शुरू की तलाश
Couple from Madhya Pradesh Missing on Kedarnath Pilgrimage Route
रुद्रप्रयाग। Couple from Madhya Pradesh Missing on Kedarnath Pilgrimage Route, केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मध्य प्रदेश के रीवा निवासी पति-पत्नी केदारनाथ धाम से लौटते समय लापता हो गए हैं, जिसके बाद प्रशासन, पुलिस एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने उनकी तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार श्री अखिलेश तिवारी (60 वर्ष) एवं उनकी पत्नी श्रीमती सत्यवती तिवारी (60 वर्ष), निवासी रीवा, मध्य प्रदेश, बुधवार को प्रातः करीब 9 बजे केदारनाथ धाम से नीचे की ओर रवाना हुए थे। लेकिन देर शाम तक उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे परिजनों एवं प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
लोगों एवं संबंधित विभागों से भी सहयोग की अपील
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग द्वारा यात्रा मार्ग पर तैनात सभी सेक्टर अधिकारियों को सतर्क करते हुए दोनों व्यक्तियों की तलाश करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं संबंधित विभागों से भी सहयोग की अपील की है।
यदि किसी व्यक्ति को श्री अखिलेश तिवारी एवं श्रीमती सत्यवती तिवारी के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है अथवा वे कहीं दिखाई देते हैं, तो तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग पर संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन जारी है और यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।