झारखंड में वोटर सूची पुनरीक्षण पर विवाद, भाजपा ने बीएलओ के बैग और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से की शिकायत

झारखंड में वोटर सूची पुनरीक्षण पर विवाद, भाजपा ने बीएलओ के बैग और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग से की शिकायत

Controversy over voter list revision in Jharkhand

Controversy over voter list revision in Jharkhand

रांची। Controversy over voter list revision in Jharkhand, प्रदेश भाजपा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र लिखकर एसआइआर में बीएलओ द्वारा पश्चिमी सिंहभूम में मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल करने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या-176 पर कई मतदाताओं का नाम दो स्थानों पर होने के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को इसके लिए अलग-अलग पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि 30 जून से प्रारंभ हुए विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 में बीएलओ द्वारा पश्चिमी सिंहभूम जिला में राज्य के मुख्यमंत्री की तस्वीर वाले थैला का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

भारत निर्वाचन आयोग एक स्वायत्त संवैधानिक संस्था है, जो बिलकुल निष्पक्ष रुप से काम करती है। वहीं, जगन्नाथपुर विधानसभा के मतदान केंद्र संख्या 176 पर कई मतदाताओं का नाम एक ही बूथ पर एक से अधिक स्थानों पर होने की सूचना भी निर्वाचन आयोग को लिखित रूप से दी गई है।

इधर, इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि बीएलओ को चुनाव आयोग द्वारा दिया गया थैला लेकर ही घर-घर जाना है। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

कोई पुराना थैला लेकर बीएलओ को नहीं जाना है, जिसमें किसी राजनीतिक दल या राजनेता का नाम या तस्वीर हो। इस संबंध में गुरुवार को भी सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश भेजा जाएगा। 

गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण में तमाड़ सबसे आगे, रांची चल रहा पीछे

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत रांची जिले में 29 जुलाई तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। कुल सात विधानसभा क्षेत्र में 2,777 बीएलओ कार्यरत हैं।

निर्वाचकों की संख्या 26,74,681 है। अभी तक 69,675 (2.60%) गणना प्रपत्र वितरित किया गया। इनमें 1,608 (0.06%) डिजिटाइज किया गया।

विधानसभा क्षेत्रवार फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन रिपोर्ट

(बुधवार की देर शाम जारी सूचना के अनुसार)

विधानसभा क्षेत्र वितरित फार्म (संख्या) वितरित फार्म (%) डिजिटाइज्ड फार्म
58-तमाड़ 14,400 6.57% 31
61-सिल्ली 9,085 3.98% 226
62-खिजरी 11,071 2.86% 405
63-रांची 1,584 0.40% 246
64-हटिया 9,913 1.80% 302
65-कांके 10,486 2.09% 216
66-मांडर 13,136 3.35% 182

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजरों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें तथा प्रगति की नियमित समीक्षा करें।