श्यामपुर के कांगड़ी फ्लाईओवर पर लगातार हादसे: तेज मोड़ और एकल मार्ग बना खतरा, यातायात सुरक्षा पर सवाल

श्यामपुर के कांगड़ी फ्लाईओवर पर लगातार हादसे: तेज मोड़ और एकल मार्ग बना खतरा, यातायात सुरक्षा पर सवाल

C-148-1-DRN1042-424416-1779884384868_v

Continuous Accidents on Shyampur's Kangri Flyover

श्यामपुर। Continuous Accidents on Shyampur's Kangri Flyover, कांगड़ी स्थित नवनिर्मित फ्लाईओवर पर आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। फ्लाईओवर के एकल मार्ग पर बने तीव्र मोड़ों के कारण दुर्घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है।

वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से फ्लाईओवर के दूसरे हिस्से का निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहा है, जिससे दोनों दिशाओं का यातायात एक ही मार्ग से संचालित किया जा रहा है। मंगलवार देर रात कार और बाइक की टक्कर के बाद बुधवार को भी डंपर और कार की भिड़ंत में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

कांगड़ी से लेकर नीलेश्वर मंदिर मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण

जंगली जानवरों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांगड़ी से लेकर नीलेश्वर मंदिर मोड़ तक फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में फ्लाईओवर के केवल एक हिस्से से दोनों ओर के वाहनों का आवागमन कराया जा रहा है। इस एकल मार्ग पर दो स्थानों पर तीव्र मोड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

मंगलवार देर रात एक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार भोला गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके पैर में फ्रैक्चर आया है। वहीं बुधवार को देहरादून से बिजनौर जा रहे एक परिवार की कार की फ्लाईओवर के बीचों-बीच सामने से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई।

दुर्घटना में कार चालक यूसुफ तथा कार सवार शाहीन पत्नी सुल्तान निवासी बिजनौर घायल हो गए।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।