शाहाबाद क्षेत्र में दो नए पुलों के निर्माण को मिली मंजूरी
Construction of two new bridges approved
हरदोई। Construction of two new bridges approved, शाहाबाद क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दो महत्वपूर्ण पुलों के निर्माण को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इन परियोजनाओं से क्षेत्रीय जनता को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस उपलब्धि पर मंत्री रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
मंत्री रजनी तिवारी ने बताया कि गर्रा नदी पर परियल घाट (शाहाबाद) से इटोरा (शाहजहांपुर) के मध्य सेतु निर्माण के लिए 47 करोड़ 99 लाख 49 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। साथ ही 1679.82 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था सेतु निगम को अवमुक्त कर दी गई है, जिससे निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके।
15 करोड़ 64 लाख की स्वीकृति
इसके अलावा शाहाबाद-सांडी मुख्य मार्ग पर कस्बा शिरोमननगर में सुखेता नदी पर पुल निर्माण हेतु 15 करोड़ 64 लाख 40 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस परियोजना के लिए 547.54 लाख रुपये की धनराशि भी सेतु निगम को जारी की गई है।
इन दोनों पुलों के निर्माण से क्षेत्र के गांवों और कस्बों के बीच संपर्क बेहतर होगा। बरसात के समय आने वाली दिक्कतों से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होने से क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।