लोकसभा चुनाव : कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, राहुल गांधी केरल के वायनाड से फिर मैदान में
- By Vinod --
- Friday, 08 Mar, 2024
 
                        Congress released the first list
Congress released the first list- नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इसमें नौ राज्यों के 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को केरल के वायनाड से एक बार फिर टिकट दिया गया है।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से छह उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। राजनंदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महासमुंद से ताम्रध्वज साहू को मैदान में उतारा गया है।
कर्नाटक से सात उम्मीदवार हैं, जिनमें उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के भाई और मौजूदा सांसद डी.के. सुरेश को बेंगलुरु ग्रामीण से उम्मीदवार बनाया गया है।
केरल से 16 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं। वायनाड से राहुल गांधी के अलावा मौजूदा सांसद शशि थरूर को तिरुवनंतपुरम से टिकट दिया गया है।
सूची में मेघालय की दो सीटें भी शामिल हैं। शिलांग के मौजूदा सांसद विंसेंट पाला को फिर टिकट दिया गया है।
लक्षद्वीप, नागालैंड और सिक्किम से भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है। केंद्रशासित प्रदेश और दोनों राज्यों में एक-एक सीटें ही हैं।
तेलंगाना से चार और त्रिपुरा से एक सीट शामिल है।
पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण की गुरुवार शाम यहां हुई बैठक के एक दिन बाद उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए।
पढ़ें, कांग्रेस की 39 कैंडिडेट्स की लिस्ट
| कैंडिडेट | किस सीट से लड़ेंगे | 
| राहुल गांधी | वायनाड (केरल) | 
| भूपेश बघेल | राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) | 
| डॉ. शिवकुमार डहेरिया | जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) | 
| ज्योत्सना महंत | कोरबा (छत्तीसगढ़) | 
| राजेंद्र साहू | दुर्ग (छत्तीसगढ़) | 
| विकास उपाध्याय | रायपुर (छत्तीसगढ़) | 
| ताम्रध्वज साहू | महासमुंद (छत्तीसगढ़) | 
| एचआर अलगर राजू | बीजापुर (कर्नाटक) | 
| गीता शिवराजकुमार | शिमोगा (कर्नाटक) | 
| श्रेयस पटेल | हासन (कर्नाटक) | 
| एसपी मुद्दाहनुमेगौड़ा | तुमकुर (कर्नाटक) | 
| वेंकटरामगौड़ा | मांड्या (कर्नाटक) | 
| डीके सुरेश | बेंगलुरु रूरल (कर्नाटक) | 
| आशीष कुमार साहा | त्रिपुरा वेस्ट (त्रिपुरा) | 
| गोपाल छेत्री | सिक्किम | 
| सुपौंगमेरेन जमीर | नगालैंड | 
| राजमोहन उन्नीथन | कासरगोड (केरल) | 
| के सुधाकरन | कन्नूर (केरल) | 
| शफी परमबिल | वडकर (केरल) | 
| एमके राघवन | कोझिकोड (केरल) | 
| वीके श्रीकंदन | पलक्कड़ (केरल) | 
| रम्या हरिदास | अलाथुर (केरल) | 
| के मुरलीधरन | त्रिशूर (केरल) | 

 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                 
                                