कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की

Congress President Ajay Rai demanded an impartial

Congress President Ajay Rai demanded an impartial

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर ज्योतिषपीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ दर्ज ‘पाक्सो प्रकरण’ की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई उस समय हुई जब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कुंभ मेले की अव्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना की थी। कांग्रेस का आरोप है कि पूरा मामला राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित प्रतीत होता है।

पत्र में अजय राय ने संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 का उल्लेख करते हुए धार्मिक स्वतंत्रता और संस्थाओं की स्वायत्तता के सम्मान की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसी भी आध्यात्मिक पद की गरिमा को राजनीतिक विवाद का माध्यम बनाना लोकतंत्र और संविधान की भावना के खिलाफ है।

कांग्रेस ने मांग की है कि मामले की जांच किसी स्वतंत्र या केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए, ताकि निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके और सच्चाई सामने आए। पार्टी का कहना है कि न्याय प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव से मुक्त रहनी चाहिए।