MLA Sukhpal Khaira on Remand| कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा अब रिमांड पर; जलालाबाद कोर्ट लाई पुलिस, सुबह चंडीगढ़ से उठाया था
BREAKING
स्पीकर कुलतार सिंह संधवां की अपील- 'रिश्वतखोरी खत्म करने के लिए डिजिटल ईज़ी जमाबंदी पोर्टल का करें इस्तेमाल' हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए ट्राइसिटी के शहरी विकास में तेजी: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स हरजोत सिंह बैंस की नई घोषणाएँ 'कॉकरोच जनता पार्टी' को यूपी में नहीं मिला भाव: दोपहर 2 बजे मुंबई से लखनऊ उतरे अभिजीत दिपके, प्रदर्शनकारियों ने मंच से खदेड़ा; 3 बजे की फ्लाइट से लौटे दिल्ली लुधियाना में केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान: भाजपा गठबंधन में ‘बड़े भाई’ की भूमिका निभाएगी

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा अब रिमांड पर; जलालाबाद कोर्ट लाई पुलिस, सुबह चंडीगढ़ से उठाया था, यह है पूरा मामला

Sukhpal Khaira on Remand

Congress MLA Sukhpal Khaira on Remand Latest Updates

MLA Sukhpal Khaira on Remand: कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा बुरे फंस गए हैं। गिरफ्तार होने के बाद अब जलालाबाद कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया है। कोर्ट ने पुलिस को खैरा की दो दिन रिमांड दी है। कोर्ट अब मामले में अगली सुनवाई 30 सितम्बर को करेगा।

सुबह चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था

भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को पंजाब पुलिस ने वीरवार सुबह से चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। पंजाब पुलिस यहां उनके आवास पर पहुंची थी। गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैरा और पुलिस में बहसबाजी भी हुई।

यह है पूरा मामला

एनडीपीएस अधिनियम के तहत 2015 में दर्ज एक मामले को लेकर खैरा को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला फाजिल्का के जलालाबाद में दर्ज किया गया था। हालांकि, सुखपाल खैहरा का कहना है कि उनपर दर्ज यह मामला एकदम झूठा है। जिसके लिए उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत भी मिल चुकी है।

भगवंत मान सरकार पर बदलाखोरी का आरोप

गिरफ्तारी को लेकर सुखपाल खैरा ने पंजाब की भगवंत मान सरकार पर बदलाखोरी का आरोप लगाया है। सुखपाल खैरा ने कहा- पंजाब में जंगल राज चल रहा है, बदलाखोरी का राज है। क्योंकि मैं सीएम भगवंत मान का विरोध करता हूं, इसलिए मेरे खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। मेरे पीछे सभी मेरे बेटे के साथ संपर्क कर सकते हैं।

चिंता नहीं करनी

खैरा ने सभी से उन्हें लेकर चिंता न करने की अपील भी की। खैरा ने कहा- सभी से अपील है कि चिंता नहीं करनी। पहले भी इस प्रकार के 50 मामलों से लड़ चुका हूं। यह भी लडूंगा और आराम से लडूंगा, मेरे में दम है। पर ये इनकी करतूत देख लो, 2015 के पुराने झूठे केस में चंडीगढ़ से मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट से मामले में सम्मन क्रैश किए हुए हैं और मामले में राहत मिली हुई है।

कांग्रेस ने कहा- यह सत्ता का दुरुपयोग

सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कहा गया- अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के चेयरमैन सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी, सत्ता के दुरुपयोग और प्रतिशोध का एक सबूत है। अन्याय के खिलाफ उनकी बुलंद आवाज़ को दबाने की इस ओछी साजिश के ख़िलाफ़ उनके साथ पूरा कांग्रेस परिवार खड़ा है। हम झुकने को तैयार नहीं हैं, रुकने को तैयार नहीं हैं। हम लड़ेंगे और जीतेंगे।