Congress Faces Setback: Vinod

कांग्रेस को झटका: विनोद चौधरी सैकड़ों समर्थकों संग BJP में शामिल, पंचकूला चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

pp

Congress Faces Setback: Vinod

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं मोहन लाल बडौली की उपस्थिति में बरवाला ब्लॉक के बीडीसी वाइस चेयरमैन एवं कांग्रेस नेता विनोद चौधरी ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस मौके पर जिला प्रधान अजय मित्तल, जिला प्रभारी रवि बतान सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मौके पर पं मोहन लाल बडोली ने कहा कि पंचकूला नगर निगम के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र से भी मिल रहे अपार जन समर्थन से पंचकूला मेयर पद के प्रत्याशी श्याम लाल बंसल की जीत सुनिश्चित हो गई है। मोहन लाल बडौली ने कहा की पंचकूला नगर निगम के सभी 20 वार्डो में भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल बन चुका है। उन्होंने कहा, श्याम लाल बंसल को समाज का हर वर्ग अपार स्नेह और आशीर्वाद दे रहा है। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेस नेता एवं बीडीसी वाइस चेयरमैन विनोद चौधरी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रदेश अध्यक्ष पं मोहन लाल बडौली के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कांग्रेस के कमजोर नेतृत्व एवं भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन फैसला किया है।