हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, देहरा और ज्वालामुखी नगर परिषद में मिली बड़ी जीत

हिमाचल निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, देहरा और ज्वालामुखी नगर परिषद में मिली बड़ी जीत

Congress Dominates Himachal Civic Body Elections

Congress Dominates Himachal Civic Body Elections

देहरा/ज्वालामुखी (कांगड़ा)। Congress Dominates Himachal Civic Body Elections, हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। नगर परिषद देहरा और ज्वालामुखी में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। नगर परिषद देहरा के चुनाव में इस बार बड़ा बदलाव नजर आया। लगातार अध्यक्ष पद पर कब्जा करती आ रही भाजपा इस बार सिर्फ दो ही सीटों पर जीत दर्ज कर पाई। इसमें वार्ड दो से मलकीयत सिंह परमार और छह से पारस चौहान शामिल हैं। 

लगातार तीन बार की अध्यक्ष हारीं

लगातार तीन बार नगर परिषद अध्यक्ष बनती आ रही सुनीता कुमारी इस बार 44 मत से पराजित हो गईं। वार्ड एक से निष्ठा चंबियाल विजयी रहीं। उन्हें कुल 517 में से 294 मत पड़े। सुमन बाला को 192, दीक्षा को 26 और नोटा को पांच वोट पड़े। 

वार्ड दो में मलकीयत सिंह परमार विजेता घोषित किए गए। उन्होंने कुल 322 में से 175 मत प्राप्त किए जबकि विपन गुलेरिया को 138, बृजेश्वर साकी को सात और नोटा के पक्ष में दो वोट गए। 



वार्ड तीन में नरेश कुमार ने लगातार तीन बार से नगर परिषद अध्यक्ष बनती आ रही सुनीता कुमारी को हराया। नरेश को 251 और सुनीता को 207 वोट पड़े। तीन वोट नोटा के पक्ष में रहे। वार्ड चार में उपासना सूद ने 172 वोट लेकर जीत दर्ज की जबकि संगीता शर्मा को 154 वोट के साथ संतोष करना पड़ा। वार्ड पांच में किरण सबसे ज्यादा 156 वोट लेकर विजेता बनी जबकि पूनम 122 और वंदना 60 मत प्राप्त कर पाई। नोटा को तीन वोट मिले। 

वार्ड छह में पारस चौहान विजेता बने। उन्हें 130 वोट मिले। जबकि विद्याधर शास्त्री को 82, विशाल परमार को 95, केवल वालिया 42 पर सिमट गए। तीन लोगों ने नोटा के पक्ष में वोट दिया। वार्ड सात से किरण शर्मा ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 189 वोट मिले जबकि अंजू बाला के पक्ष में 160 और नोटा के पक्ष में दो मत पड़े।

नगर परिषद ज्वालामुखी में कांग्रेस का जलबा कायम

नगर परिषद ज्वालामुखी के चुनाव घोषित चुनाव परिणाम में कुल 9 वार्ड में से कांग्रेस ने 7 वार्ड में जीत हासिल की है। भाजपा को केवल मात्र कुल दो वार्ड में ही सफलता हासिल हो पाई है। वार्ड नंबर 1 से सोमकिरण शर्मा कांग्रेस, वार्ड नंबर 2 से निर्विरोध सोमेश शर्मा कांग्रेस, वार्ड नंबर तीन से भावना सूद भाजपा, वार्ड नंबर 4 से दीप्ति शर्मा कांग्रेस, वार्ड नंबर 5 से नीरज शर्मा कांग्रेस, वार्ड नंबर 6 से सुमन शर्मा कांग्रेस, वार्ड नंबर 7 से पवन गोस्वामी कांग्रेस, वार्ड नंबर 8 से सुनील कुमार कांग्रेस, वार्ड नंबर 9 से अनिल प्रभा शर्मा भाजपा विजय हासिल करने में सफल रहे हैं।

1995 से कांग्रेस का कब्जा

वर्ष 1995 से लेकर आज तक नगर परिषद ज्वालामुखी में कांग्रेस का कब्जा रहा है और अब 2026 में भी कांग्रेस ने यहां बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस की लगातार जीत के पीछे स्थानीय विधायक एवं शहर के नेता संजय रतन का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी जो जीतकर आए हैं। वह दोनों अनिल प्रभा शर्मा और भावना सूद नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष की कुर्सी पर रह चुके हैं।