कांग्रेस ने मोहाली के 50 वार्डों में कैंडिडेट उतारे; BJP 42 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी, 26 मई को होनी है वोटिंग
Congress Candidates List Mohali Ward Wise 2026
Congress Candidates List Mohali: कांग्रेस ने मोहाली नगर निगम चुनाव 2026 के लिए वार्ड पार्षद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। मोहाली के 50 वार्डों में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इससे पहले बीजेपी ने मोहाली नगर निगम चुनाव को लेकर अपने वार्ड उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की लिस्ट में 42 वार्ड पार्षद उम्मीदवारों के नाम थे। बीजेपी ने अभी वार्ड नंबर 13, 16, 17, 24, 34, 42, 43, 44 में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

