मंडल रेल प्रबंधक जम्मू द्वारा जम्मू-कटडा रेल खंड का व्यापक संरक्षणात्मक निरीक्षण

मंडल रेल प्रबंधक जम्मू द्वारा जम्मू-कटडा रेल खंड का व्यापक संरक्षणात्मक निरीक्षण

Comprehensive Protective Inspection of Jammu-Katda Railway Section

Comprehensive Protective Inspection of Jammu-Katda Railway Section

जम्मू 01 नवंबर 2025: Comprehensive Protective Inspection of Jammu-Katda Railway Section: मंडल रेल प्रबंधक जम्मू, श्री विवेक कुमार द्वारा जम्मू - कटडा रेल खंड का गहन निरीक्षण किया गया।  इस निरीक्षण के दौरान मंडल के अपर मंडल प्रबंधक श्री अक्षय कुमार मरन्टू, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री आरिश बंसल व मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य जम्मू -कटडा रेल खंड की परिचालन स्थिति का जायजा लेना और भविष्य की विकास परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसंरचना का मुल्याकन करना था।
          
         निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने लगभग 80 किलोमीटर जम्मू - कटडा रेल खंड पर रेलवे ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम, टनल, रेलवे पुलों के साथ अन्य बुनियादी ढांचे की गहनता से जांच की। इस रेल खंड में आने वाले स्टेशन  बजालता , सांगर, मनवाल, शहीद कैप्टन तुषार महाजन आदि रेलवे स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया। जिसमें इन स्टेशनों पर यात्री सुविधा को बेहतर बनाने व परिचालन सुधार पर अपनी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। साथ में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा मानकों, जैसे प्लेटफार्म की स्थिति, उपरी पुलों की संरचनात्मक सुरक्षा और अग्रिम सुरक्षा प्रणालीयों का भी निरीक्षण किया गया। 
               
             इसी निरीक्षण के दौरान रेल खंड मार्ग में रेल टनल तथा रेलवे ब्रिजों का निरिक्षण किया गया। जिससे की उनकी संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित की जा सके तथा रेल पटरियों की स्थिति का भी जायजा लिया गया।
 ट्रेन संचालन में सिग्नलिंग और दुरसंचार अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। जिसके परिणामस्वरूप सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए सिग्नलिंग इटरलाकिगं सिस्टम और दूर संचार उपकरणों की कार्यप्रणाली की विस्तृत निरीक्षण किया गया।
  मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू द्वारा जम्मू-कटडा रेल खंड के निरिक्षण पर बताया, " कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, यह व्यापक निरीक्षण अभियान हमारी संरचना की मजबूती और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के लिए हमारे नियमित प्रक्रिया का एक हिस्सा है।
उन्होंने आगे बताते हुए कहा, कि आगामी कठोर मौसम की स्थिति के दौरान रेल सेवाओं की सुरक्षित और विश्वसनीय संचालक को सुनिश्चित करने के लिए यह एक व्यापक जांच की गई है।