Commercial LPG Price Surge

कमर्शियल LPG सिलेंडर 3178 रुपये पहुंचा, होटल-रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर बढ़ा संकट

undefined

Commercial LPG Price Surge

कमर्शियल LPG Cylinder की लगातार बढ़ती कीमतों ने होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री को एक बार फिर गंभीर संकट में डाल दिया है। गैस सिलेंडरों की कमी और ब्लैक में महंगे दामों पर खरीदारी के बीच अब सरकारी रेट में भारी इजाफे ने कारोबारियों को दोहरा झटका दिया है।

फिलहाल कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3178 रुपये तक पहुंच गई है, जिसमें एक साथ 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस अचानक बढ़ोतरी से इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है और लागत बढ़ने के कारण कारोबारियों की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है।

होटल और रेस्टोरेंट सेक्टर को रोजगार का बड़ा स्रोत माना जाता है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। लेकिन गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से इस उद्योग पर भारी दबाव बन गया है। कारोबारियों का कहना है कि रोजाना इस्तेमाल होने वाले सिलेंडरों की लागत कई गुना बढ़ गई है, जबकि ग्राहकों की संख्या और आमदनी उसी अनुपात में नहीं बढ़ रही, जिससे मुनाफा लगातार घट रहा है।

पिछले कुछ समय से कई इलाकों में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कमी भी देखी गई, जिसके चलते कारोबारियों को ब्लैक में ऊंचे दामों पर सिलेंडर खरीदने पड़े। कई बार उन्हें सरकारी रेट से सैकड़ों रुपये ज्यादा देकर सिलेंडर लेना पड़ा ताकि उनका काम बंद न हो। अब सरकारी कीमतों में वृद्धि के बाद यह समस्या और गंभीर हो गई है।

होटल कारोबारी अनिल सूरी के अनुसार, यदि यही स्थिति बनी रही तो छोटे और मध्यम स्तर के होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुंच सकते हैं। पहले से ही बढ़ते बिजली बिल, कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों से जूझ रहे कारोबारियों के लिए यह बढ़ोतरी एक बड़ा झटका साबित हो रही है।