जेवर का रण: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लेंगे सीएम योगी; 28 मार्च को मनेगा उत्सव
CM Yogi to Review Preparations for the Inauguration of Noida International Airport
नोएडा एयरपोर्ट लोकार्पण और मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
जनसभा में आने वाले लोगों की सुविधा, आवागमन एवं यातायात प्रबंधन चाकचौबंद करने के निर्देश
जेवर। CM Yogi to Review Preparations for the Inauguration of Noida International Airport, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री हेलिकाप्टर से सीधे एयरपोर्ट पहुंचकर लोकार्पण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जाने वाले स्थानों और जनसभा स्थल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अधिकारी के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधि व पदाधिकारियों से वार्ता करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को अपर मुख्य सचिव व औद्योगिक विकास आयुक्त दीपक कुमार, ईशान प्रताप सिंह विशेष सचिव मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी मेधा रूपम,यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह, एसीईओ शैलेंद्र भाटिया और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह बैठक की।
बैठक में मुख्यमंत्री के एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन पुलिस,प्रशासन,अग्निशम, बिजली सहित विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो जनता के आवागमन, पार्किंग, यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित, सहज और सुगम तरीके से कार्यक्रम में सम्मिलित हो सके।